[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कमाल के फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री

Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कमाल के फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री

0
Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कमाल के फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री
Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge Launch: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने अल्ट्रा-स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge की ग्लोबल लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह स्मार्टफोन पहली बार जनवरी में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया गया था. इसके बाद Mobile World Congress (MWC) में भी इसे टीज किया गया, जहां इसके पतले डिजाइन की झलक देखने को मिली थी.

कई बार टलने के बाद अब यह स्मार्टफोन 13 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसके लिए एक खास ‘Beyond Slim’ इवेंट आयोजित करेगी, जिसे ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया जाएगा.

इस दिन होगा लॉन्च 

सैमसंग ने अपनी अगली फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S25 Edge के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए जानकारी दी कि 13 मई 2025 को इस स्मार्टफोन का लॉन्च किया जाएगा. यह इवेंट ‘Beyond Slim’ के नाम से आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 5:30 बजे (IST) शुरू होगा. दर्शक इस कार्यक्रम को Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे.

Samsung Galaxy S25 Edge की संभावित फीचर्स 

Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है. इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़े: iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 धाकड़ Android स्मार्टफोन, Samsung और Google के साथ ये भी हैं विकल्प

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन बेहद पतला होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.84mm हो सकती है. हालांकि इसकी पतली बॉडी के चलते कंपनी कुछ फीचर्स में समझौता कर सकती है, जैसे कि इसमें 3900mAh की छोटी बैटरी और ट्रिपल कैमरा की बजाय डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा (ISOCELL HP2 सेंसर के साथ) और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है.

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और कयासों पर आधारित हैं. Samsung Galaxy S25 Edge से जुड़ी पुख्ता जानकारी के लिए हमें अगले 5 दिन का इंतजार करना होगा.

Samsung Galaxy S25 Edge की संभावित कीमत  

गैलेक्सी S25+ और S25 Ultra के बीच की कैटेगरी में सैमसंग जल्द ही Galaxy S25 Edge लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग ₹1,00,000 के आसपास होने की उम्मीद है. यह फोन टाइटेनियम जेट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम आईसी ब्लू कलर में लॉन्च हो सकता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Bihar Bhumi: 31 मई तक जमाबंदी रजिस्टर स्कैनिंग का पूरा होगा काम, विभाग ने दिए सख्त निर्देश
Next article पीएसयू अधिकारियों संग बैठक में बोले डीजीपी- ऑपरेशन एरिया की समस्याओं को तालमेल से हल करें
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel