[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung का सबसे पतला फोन इस दिन मारेगा एंट्री, 200MP कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत

Samsung का सबसे पतला फोन इस दिन मारेगा एंट्री, 200MP कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत

0
Samsung का सबसे पतला फोन इस दिन मारेगा एंट्री, 200MP कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत
Samsung galaxy S25 edge

Samsung Galaxy S25 Edge Launch Date: iPhone और Samsung में हमेशा ही टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही स्मार्टफोन्स की मार्केट में डिमांड भी बहुत है. iPhone और Samsung के लुक और फीचर्स काफी यूजर्स को पसंद आते हैं. ऐसे में iPhone 17 के मार्केट में आने से पहले Samsung ने अपने नए फ्लैगशिप मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. Samsung अपने नए मॉडल को जल्द ही iPhone 17 Air के मुकाबले में मार्केट में उतारने वाली है. Samsung का यह नया मॉडल अब तक का सबसे पतला फोन होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 8 पर मिल रहा है 19,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, सस्ते दाम पर घर लाने का मौका

इस दिन होगा लॉन्च

काफी समय से Samsung लवर्स Galaxy S25 Edge के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं. उनका ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. Samsung ने सोशल मीडिया पर Beyond Slim के नाम से एक पोस्ट में Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. कंपनी इस नए मॉडल को 13 मई को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Galaxy S25 Edge स्लिम होने के साथ-साथ कई फीचर्स से भी लैस होने वाला है. फोन के कैमरा डिजाइन के कारण Galaxy S25 Edge की डिजाइन iPhone 16 जैसी हो सकती है.

Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर्स

कंपनी ने अब तक इस नए मॉडल के फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसके फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं. जिसके अनुसार-

डिस्प्ले: Samsung Galaxy S25 Edge में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 inch की FULL HD+ Super AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को मिल सकती है.

कैमरा: Samsung Galaxy S25 Edge के बैक पैनल में दो रियर कैमरा होंगे. जिसमें एक 200MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का Ultra Wide कैमरा हो सकता है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy S25 Edge में Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है.

रैम और स्टोरेज: Samsung Galaxy S25 Edge में यूजर्स को 12GB+256GB/512GB का ऑप्शन मिल सकता है.

बैटरी: Samsung Galaxy S25 Edge बैटरी के मामले में थोड़ा कमजोर हो सकता है. 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 3900mAh की बैटरी मिल सकती है.

कीमत: Samsung Galaxy S25 Edge की शुरुआती कीमत 1,17,680 रुपये हो सकती है.

कलर: यूजर्स को इसमें टाइटेनियम जेट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम आईसी ब्लू कलर ऑप्शन मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 धाकड़ Android स्मार्टफोन, Samsung और Google के साथ ये भी हैं विकल्प

Previous article कर्क राशि वालों को उपचार की आवश्यकता हो सकती है, देखें 11 से 17 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Next article India Pakistan War : पूरी तरह से ब्लैकआउट, अचानक उड़ने लगे ड्रोन, पूरी रात गोलीबारी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel