[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गजब! ₹45 हजार सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra, जानिए कहां मिल रहा यह बंपर डील

गजब! ₹45 हजार सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra, जानिए कहां मिल रहा यह बंपर डील

0
गजब! ₹45 हजार सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra, जानिए कहां मिल रहा यह बंपर डील
Samsung Galaxy S24 Ultra Price Cut

अगर आप भी कई दिनों से नया फोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह बिलकुल सही मौका है. Samsung Galaxy S24 Ultra 5G अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है. सैमसंग का यह पिछली पीढ़ी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जिसमें S पेन सपोर्ट, क्वाड कैमरा सेटअप, AMOLED डिस्प्ले और Galaxy AI जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं, अब Amazon पर अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है. ऐसे में अगर आप Samsung स्मार्टफोन्स के दीवाने हैं और आपका बजट करीब ₹85,000 के आसपास है तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

Samsung Galaxy S24 Ultra पर धांसू डिस्काउंट 

सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra(12GB + 256GB वेरिएंट) को ₹1,29,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब भारी छूट के बाद अब ये मात्र ₹84,999 में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधा 37 प्रतिशत की बड़ी छूट मिल रही है.

अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹4,249 तक का कैशबैक भी अमेजन पे बैलेंस में मिल सकता है. इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध है जिससे भुगतान को आसान किस्तों में बांटा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: फोन है या पावरबैंक! 7550mAh की बैटरी के साथ आ रहा POCO F7, जानें कीमत और फीचर्स

अगर आप पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें ₹61,150 तक का ट्रेड-इन बोनस भी मिल सकता है, जो पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा. यह ऑफर फिलहाल टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम वेरिएंट पर लागू है.

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स 

डिवाइस में 6.8 इंच का QHD+ AMOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. साथ ही, इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 12GB तक LPDDR5X रैम दी गई है. 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह डिवाइस लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है.

डिवाइस में कई AI फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे इंटरप्रेटर, लाइव ट्रांसलेट, सर्कल टू सर्च आदि. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप लेंस, 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 15 हजार से कम में तगड़े फीचर्स के साथ इस हफ्ते लॉन्च हो रहे दो स्मार्टफोन

Previous article गर्भवती महिला से मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज का केस दर्ज
Next article Iran vs Israel: ईरान और इजराइल में कौन है अधिक दमदार? किसके शस्त्रागार में ज्यादा है मिसाइलों की संख्या
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel