[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S24 FE की कीमत, सीधे 25,500 रुपये हुआ सस्ता

Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S24 FE की कीमत, सीधे 25,500 रुपये हुआ सस्ता

0
Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही औंधे मुंह गिरी Samsung Galaxy S24 FE की कीमत, सीधे 25,500 रुपये हुआ सस्ता
Samsung Galaxy S24 FE Price Cut

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग ने कल यानी 4 सितंबर को भारत में अपना नया Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है. इसी बीच कंपनी के पुराने मॉडल Galaxy S24 FE पर Amazon पर जबरदस्त छूट मिल रही है. ये डिस्काउंट उन लोगों के लिए बढ़िया मौका है जो प्रीमियम फोन लेना तो चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से रुक जाते हैं. अगर आपका बजट करीब 35 रुपये है, तो समझिए ये डील आपके लिए एकदम परफेक्ट है. आइए अब आपको इस ऑफर और फोन के फीचर्स के बारे में थोड़ी बताते हैं.

Samsung Galaxy S24 FE पर जबरदस्त ऑफर

Amazon पर Galaxy S24 FE अब सिर्फ 34,499 रुपये में मिल रहा है. जबकि इसका लॉन्च प्राइस इससे 25,500 रुपये ज्यादा था. अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको करीब 1,034 रुपये का और फायदा मिलेगा. यानी फोन की असली कीमत बस 33,499 रुपये रह जाएगी. इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 31,000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है. लेकिन ध्यान रहे, असली एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी हालत पर डिपेंड करेगी.

Samsung Galaxy S24 Fe Price Cut On Amazon
Samsung galaxy s24 fe price cut on amazon

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में Exynos 2400e चिपसेट है और 8GB रैम दी गई है. ये फोन Android 14 पर चलता है और One UI 6.1 के साथ आता है. कंपनी ने वादा किया है कि इसे 7 साल तक Android अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच मिलेंगे. पावर के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

अब आ जाते हैं कैमरा पर, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा है.

Galaxy AI फीचर्स भी इसमें शानदार हैं. जैसे कि जनरेटिव एडिट, पोर्ट्रेट स्टूडियो, एडिट सजेशन्स और इंस्टेंट स्लो-मो. इसके अलावा सर्च, इंटरप्रेटर, लाइव ट्रांसलेट और नोट असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स भी इसमें मिलते हैं. कुल मिलाकर, Galaxy S24 FE उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम दाम में प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक क्या-क्या बदला सैमसंग के नए फोन में?

यह भी पढ़ें: Samsung ने मार्किट में उतारा अपना नया 5G फोन, कम दाम में मिलेगा 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Previous article Masala French Fries: क्रंची स्वाद का मसालेदार ट्विस्ट, घर पर इस तरह बनाएं मसाला फ्रेंच फ्राइज
Next article त्योहार पर बिहार आने वालों को राहत, इस रूट पर 29 सितंबर से शुरू होगी दो स्पेशल ट्रेन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel