[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

0
6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy M17e 5G (Photo: Samsung)

साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. ये उनकी पॉपुलर M सीरीज का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन्स में मार्केट में उतारा है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक इसे एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है. इसके अलावा, फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे पिल-शेप्ड मॉड्यूल में डिजाइन किया गया है. आइए इस फोन के प्राइस और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.58 इंच का HD+ PLS LCD स्क्रीन मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है. यानी स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद रहने वाली है. साथ ही फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सेफ रहता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. साथ में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. इसे आप microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं. यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है और यह कंपनी का लेटेस्ट Android 16 बेस्ड OneUI 8 पर चलता है. अच्छी बात ये है कि Samsung इसमें 6 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है. इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

https://twitter.com/SamsungIndia/status/2033792954314154419

Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत

Samsung ने अभी तक इस नए फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन यह फोन पहले से ही Amazon की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है. लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹11,749 रखी गई है, जिसमें आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं अगर आप थोड़ा ज्यादा पावरफुल वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹13,249 में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: 7200mAh बैटरी के साथ आया Vivo T5x 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

Previous article ईद पर सूट और शरारा के साथ खूब जचेंगी ये लेटेस्ट चांदबालियां, देखते ही रह जाएंगे लोग
Next article कम्प्रीहेंसिव कार इंश्योरेंस बनाम जीरो डेप्रिसिएशन कार इंश्योरेंस
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel