[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

0
Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है. यह नया हैंडसेट Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसे खास उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बड़ी बैटरी चाहते हैं. आइए जानते हैं इस मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में.

Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत

Samsung Galaxy F70e 5G को कंपनी ने भारत में दो वेरिएंट्स 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें, तो बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए अवेलेबल होगा.

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन: Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है. डिजाइन कि बात करें, तो फोन के रियर पैनल पर प्रीमियम लेदर फिनिश दी गई है. बैक साइड में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलता है. फोन दो कलर Limelite Green और Spotlight Blue ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है. कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 6,23,000 का स्कोर हासिल किया है. यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करेगा. Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे खास बनाता है.

कैमरा: Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर सपोर्ट कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद है.

बैटरी और कनेक्टिविटी: फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c: बजट सेगमेंट में कौन है असली वैल्यू किंग?

Previous article वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुआ अरविंद अकेला का नया गाना ‘पातर कमर पs’, रोमांटिक वीडियो वायरल
Next article राशि के अनुसार चुनें अपना शुभ रंग, चमकेगा आपका भाग्य
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel