[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Samsung Galaxy F55 5G, ये फीचर्स भी दमदार

50MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Samsung Galaxy F55 5G, ये फीचर्स भी दमदार

0
50MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Samsung Galaxy F55 5G, ये फीचर्स भी दमदार
Samsung Galaxy F55 5G Price

Samsung Galaxy F55 5G Price in India: सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी फ्लैगशिप सीरीज का नया फोन सैमसंग गैलेक्सी F55 5G आज भारत में लॉन्च कर दिया है. साउथ कोरियन कंपनी ने इसे कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है. हैंडसेट का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका वेगन लेदर बैक पैनल डिजाइन है. सैमसंग गैलेक्सी एफ55 5जी को 2024 का सबसे हल्का लेदर डिजाइन वाला स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खूबियों की डीटेल-

Samsung Galaxy F55 5G के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी F55 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC प्रॉसेसर मिलता है, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है. सैमसंग का यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इस हैंडसेट को 5,000mAh की बैटरी पावर देती है.

Samsung यूजर्स की मौज! इन डिवाइसेस में OneUI 6.1 अपडेट के साथ मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स

Samsung Galaxy F55 5G का कैमरा कैसा है?

Galaxy F55 5G फोन कैमरा के मामले में भी दमदार है. इस गैलेक्सी डिवाइस में OIS के साथ 50 MP प्राइमरी सेंसर, 5 MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है. गैलेक्सी फोन के फ्रंट में 50 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. ऐसे में यह फोन रील्स बनानेवालों के लिए बेस्ट हो सकता है.

Samsung Galaxy F55 5G के कनेक्टिविटी फीचर्स कैसे हैं?

सैमसंग गैलेक्सी एफ55 के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इस डिवाइस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है.

Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर

Samsung Galaxy F55 5G अपडेट और पैचेज कब तक मिलेंगे?

सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 14-बेस्ड वन यूआई 6.1 चलता है, जिसमें सैमसंग चार साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट और पांच साल के रेगुलर पैच देने का वादा कर रही है.

Samsung Galaxy F55 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता क्या है?

सैमसंग गैलेक्सी F55 की भारत में कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है. यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं, फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है. इस फोन को एप्रिकॉट क्रश और रेसिन ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है. यह फोन आज शाम 7 बजे से फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया से खरीदा जा सकता है.

सैमसंग के इस फोन पर लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज करके फोन खरीदने पर सैमसंग 2,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है. फोन के साथ आप सैमसंग का 45W USB PD PPS फास्ट चार्जर सिर्फ 499 रुपये में पा सकते हैं. जबकि इसके अलावा, Galaxy Fit 3 आपको केवल 1,999 रुपये में मिल जाएगा.

Samsung Galaxy F55 5G की कीमत क्या है?

Samsung Galaxy F55 5G की भारत में कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।

Samsung Galaxy F55 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC प्रोसेसर, 8GB RAM, और 256GB तक स्टोरेज है। इसकी बैटरी क्षमता 5,000mAh है और यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F55 5G का कैमरा कैसा है?

Galaxy F55 5G में OIS के साथ 50 MP का प्राइमरी सेंसर, 5 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, और 2 MP का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 50 MP का सेल्फी कैमरा भी है, जो रील्स बनाने वालों के लिए आदर्श है।

इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स क्या हैं?

Samsung Galaxy F55 में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4G LTE, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।

Samsung Galaxy F55 5G को कब तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे?

यह फोन एंड्रॉयड 14-बेस्ड One UI 6.1 पर चलता है, और Samsung चार साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट और पांच साल के नियमित सुरक्षा पैच देने का वादा कर रही है।

Previous article Lok Sabha Election 2024: सपा कांग्रेस का गठबंधन परिवारवादियों का जमावड़ा, सलेमपुर में अमित शाह की हुंकार
Next article UKPSC RO ARO Mains Exam 2024: आर ओ और एआरओ की परीक्षा का होगा इस दिन आयोजन, यहां से करें रजिस्ट्रेशन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel