[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy Book 6 Series लॉन्च, मिलेगी 30 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स

Samsung Galaxy Book 6 Series लॉन्च, मिलेगी 30 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स

0
Samsung Galaxy Book 6 Series लॉन्च, मिलेगी 30 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
गैलेक्सी बुक 6 सीरीज / फोटो- सैमसंग

Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy Book 6 Series लॉन्च कर दी है, जो पहले UK और अन्य बाजारों में पेश की जा चुकी थी. इस सीरीज में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 मॉडल शामिल हैं. ये नए लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर चलते हैं, जो Intel 18A आर्किटेक्चर और Panther Lake प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं. खास बात यह है कि Galaxy Book6 सीरीज को AI-पावर्ड कंप्यूटिंग, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सके.

Samsung Galaxy Book 6 Series: कीमत और उपलब्धता

भारत में Samsung Galaxy Book 6 Ultra की कीमत ₹2,42,990 से शुरू होती है, जिसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर मिलता है.

14-इंच Galaxy Book 6 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,78,990 है, जिसमें Intel Core Ultra 5 Series 3, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है.

इसके अलावा, 14-इंच Galaxy Book 6 की कीमत ₹1,27,990 से शुरू होती है, जो Pro मॉडल जैसे ही कॉन्फिगरेशन के साथ आता है.

ऑफर्स और सेल डिटेल्स

  • 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन
  • ₹5,000 तक का कैशबैक ऑफर
  • स्टूडेंट्स को 10% तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट

ये तीनों लैपटॉप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और सैमसंग की ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. Ultra और Pro मॉडल एक ही कलर Gray ऑप्शन में पेश किया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में दो Gray और Silver कलर ऑप्शन दिया गया है.

Galaxy Book6 Ultra: फीचर्स और परफॉर्मेंस

Galaxy Book6 Ultra को हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें Nvidia GeForce RTX 5070 Laptop GPU दिया गया है, जिससे वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और AI इमेज जेनरेशन जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं. इस सीरीज में 16 तक CPU कोर का सपोर्ट मिलता है और कंपनी के मुताबिक, पिछले जेनरेशन के मुकाबले CPU परफॉर्मेंस में 60% तक सुधार हुआ है.

कूलिंग सिस्टम हुआ बेहतर

Samsung ने इसमें नया और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया है, जिसमें बड़ा वेपर चैंबर और बेहतर एयरफ्लो डिजाइन शामिल है. कंपनी का दावा है कि कूलिंग एफिशिएंसी में 35% तक सुधार हुआ है. खासतौर पर Ultra मॉडल में ड्यूल-पाथ फैन सिस्टम दिया गया है, जो भारी इस्तेमाल के दौरान भी लैपटॉप को ठंडा रखने में मदद करता है.

डिस्प्ले और बैटरी

Galaxy Book6 Pro और Ultra में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 1000 निट्स तक HDR ब्राइटनेस और 30Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. वहीं, बेस Galaxy Book6 में WUXGA रेजोल्यूशन वाला IPS पैनल मिलता है.

बैटरी कि बात करें, तो Pro और Ultra मॉडल में कंपनी ने 30 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा किया है. साथ ही Ultra वेरिएंट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह सिर्फ 30 मिनट में करीब 63% तक चार्ज हो सकता है.

AI और कनेक्टिविटी फीचर्स

Samsung ने इस सीरीज में Galaxy AI फीचर्स भी जोड़े हैं, जैसे AI Select और Note Assist, जो काम को आसान बनाते हैं. इसके अलावा, Multi Control, Second Screen और Link to Windows जैसे क्रॉस-डिवाइस फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आप अपने Galaxy डिवाइसेज के बीच आसानी से कनेक्ट और काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट

Previous article वृषभ साप्ताहिक राशिफल: करियर में लाभ या नुकसान? जानें इस सप्ताह का हाल
Next article कोलकाता में CNG का ‘संकट’, गैस स्टेशन पर ऑटो चालकों की लंबी कतार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel