[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन हुआ सस्ता, मिल रहा 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन हुआ सस्ता, मिल रहा 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

0
5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन हुआ सस्ता, मिल रहा 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
Samsung Galaxy A35

Samsung का Galaxy A35 इस समय अमेजन पर जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. कीमत में करीब 14,000 रुपये से ज्यादा की कटौती हुई है. इस वजह से ये फोन मिड-रेंज में काफी शानदार डील बन गया है. फोन में आपको 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है. साथ ही बड़ा डिस्प्ले और अंदर Snapdragon प्रोसेसर कंपनी ने दिया गया है. अगर आप 20,000 रुपये से कम में वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Galaxy A35 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आइए इस डील के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Amazon पर सस्ता हुआ Samsung Galaxy A35

अमेजन इस फोन पर फिलहाल आपको सीधा 14,050 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है. छूट मिलने के बाद इसकी कीमत घटकर करीब 19,949 रह जाती है. इतना ही नहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो लगभग 599 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है. वहीं जो लोग एक साथ पैसे नहीं देना चाहते, उनके लिए Amazon सिर्फ 701 रुपये महीना से नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है.

आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं. इससे आपको करीब 18,950 रुपये तक का बोनस मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज की सही कीमत आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी.

Samsung Galaxy A35 Price Details
Samsung galaxy a35 price details

Samsung Galaxy A35 के फीचर्स

फोन में आपको 6.7 इंच की बड़ी FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

ये स्मार्टफोन Android 15 के साथ आता है. कंपनी इसमें 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कैमरा की तरफ आएं तो पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 12 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola Edge 50 Pro, अमेजन पर बंपर डील

Previous article केले के छिलके को फेंकना कर देंगे बंद, जब जान जाएंगे इसके इस्तेमाल
Next article खाने में आ जाएगा मजा, जब ऐसे तैयार करेंगे बैंगन-शिमला मिर्च की सब्जी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel