[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy A35 पर मिल रहा फ्लैट 14,000 रुपये का डिस्काउंट, खरीदें या रहने दें?

Samsung Galaxy A35 पर मिल रहा फ्लैट 14,000 रुपये का डिस्काउंट, खरीदें या रहने दें?

0
Samsung Galaxy A35 पर मिल रहा फ्लैट 14,000 रुपये का डिस्काउंट, खरीदें या रहने दें?
Samsung Galaxy A35 5G (photo: Samsung)

अगर आप काफी दिनों से एक अच्छा Samsung फोन लेने की सोच रहे थे, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है. दरअसल, Samsung Galaxy A35 5G फिलहाल Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. जो फोन लॉन्च के समय करीब 32,999 रुपये में आया था, वो अब 20,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है. इतनी बड़ी प्राइस कट के बाद यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी डील बन गया है. आइए इस ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Flipkart पर सस्ता हुआ Samsung Galaxy A35 5G

Samsung Galaxy A35 5G को भारत में लॉन्च के समय 32,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था. लेकिन Flipkart पर अभी इस पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. यहां इसकी कीमत सीधे घटकर 18,999 रुपये तक पहुंच गई है. यानी करीब 14,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपको करीब 950 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. 

इसके साथ ही आसान खरीद के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है. यह सिर्फ 668 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है और 36 महीने तक चल सकता है. अगर आपके पास पुराना फोन है तो एक्सचेंज ऑफर से और भी फायदा मिल सकता है. इसमें मॉडल और कंडीशन के हिसाब से आपको 16,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है.

Samsung Galaxy A35 5G Price Details
Samsung galaxy a35 5g price details

Samsung Galaxy A35 5G: क्या इसे खरीदना सही रहेगा?

अगर आप डिस्काउंट में Galaxy A35 5G देख रहे हैं, तो यह वाकई में एक बढ़िया डील है. इसमें 6.7-इंच का बड़ा FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.

फोन Android 15 पर चलता है और इसमें सबसे खास बात यह है कि कंपनी 6 बड़े Android अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस दिया गया है. वहीं फ्रंट में 12MP कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मौजूद है.

अगर आपका बजट इसके लॉन्च प्राइस के आसपास है, तो आप OnePlus Nord 5, Nothing Phone (3a) Pro, Motorola Edge 60 Pro और Vivo V50 जैसे ऑप्शन भी देख सकते हैं, जो नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹20,000 से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung Galaxy S26 Ultra, Amazon पर मिली बड़ी डील

Previous article सीएस ने बौंसी के रेफरल अस्पताल में भर्ती मरीजों का लिया हाल-चाल
Next article मोतिहारी: बिजली और पेयजल संकट से फूटा लोगों का गुस्सा, गुस्साए लोगों ने NH-27 किया जाम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel