[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung का नया फोन बाजार में आया, 6 साल तक नहीं होगा पुराना, खरीदने से पहले पढ़ें इसकी पूरी डिटेल

Samsung का नया फोन बाजार में आया, 6 साल तक नहीं होगा पुराना, खरीदने से पहले पढ़ें इसकी पूरी डिटेल

0
Samsung का नया फोन बाजार में आया, 6 साल तक नहीं होगा पुराना, खरीदने से पहले पढ़ें इसकी पूरी डिटेल
Samsung Galaxy A27

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया है जो लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. नया Galaxy A27 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रॉसेसर, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आया है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस डिवाइस के लिए 6 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन जाता है.

Snapdragon 6 Gen 3 के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A27 में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रॉसेसर दिया गया है. फोन में अधिकतम 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और मल्टीटास्किंग भी स्मूद रहती है. डेली यूज, सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे कामों के लिए यह फोन बेहतर अनुभव देने का दावा करता है.

120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन

फोन में 6.7-इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग पहले से ज्यादा स्मूद महसूस होती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रीन को स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करता है.

50MP ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A27 के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है.

Android 16, Galaxy AI और 6 साल तक अपडेट

Samsung Galaxy A27 बॉक्स से ही Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है. कंपनी इस फोन के लिए 6 जनरेशन तक एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है. इसके अलावा इसमें Samsung Knox सिक्योरिटी और Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.

Samsung Galaxy A27 की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A27 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.

6GB + 128GB : ₹28,999
8GB + 128GB : ₹31,999
8GB + 256GB : ₹37,499

कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ₹3,000 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट, UPI कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी दे रही है. यह स्मार्टफोन 3 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे लाइट ग्रीन, लाइट पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे.

यह भी पढ़ें: ₹22999 में Samsung का नया फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 6 साल तक Android अपडेट

यह भी पढ़ें: बजट से बाहर क्यों हो रहे हैं बजट स्मार्टफोन? Samsung से Realme तक सब ने बढ़ाये दाम

Previous article धनबाद में 16 अवैध आवासों पर चला बुलडोजर, टंडाबाड़ी भू-धंसान के बाद बीसीसीएल का एक्शन
Next article पंकज राय हत्याकांड में 10 नामजद, तीन गिरफ्तार; छपरा के चर्चित वकील पिता-पुत्र डबल मर्डर केस का था गवाह
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel