[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स

20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स

0
20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स
samsung galaxy a16 5g price in India

Samsung Galaxy A16 5G स्मार्टफोन ने 20 हजार रुपये की रेंज में (Smartphone Under 20K) भारत में दस्तक दे दी है. यह फोन 2 स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आया है. खास बात यह है कि यह A-सीरीज का पहला फोन होगा, जिस पर कंपनी ने 6 साल का अपडेट देने का वादा किया है. इसका मतलब यह हुआ कि इस फोन को 6 साल तक नये फीचर्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा. आइए जानें इसकी कीमत और दूसरी डीटेल्स-

Samsung Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

इसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पिक्सल रेजॉल्यूशन 1080 × 2340 है. इस हैंडसेट में Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm SoC प्रॉसेसर मिलता है.

इस फोन में छह ऑपरेटिंग सिस्टम और छह साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.0 पर काम करता है.

कैमरा के मोर्चे पर बात करें, तो सैमसंग का नया फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. इसमें एक 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.

Galaxy A16 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है.

Samsung Galaxy A16 5G की कीमत और उपलब्धता की जानकारी

Galaxy A16 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है. इस हैंडसेट को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर के तहत स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट Axis Bank और SBI कार्ड पर मिल रहा है.

Samsung Galaxy S24 FE 5G: AI से फीचर्स से लैस सैमसंग का सबसे सस्ता फोन, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी

Samsung Galaxy M35 5G Review: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सैमसंग का नया फोन कैसा है?

Samsung लायी Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6, AI फीचर्स से लैस नये फोल्डेबल फोन

Previous article Chhapra News : हत्या के मामले में तारकेश्वर सिंह को मिली जमानत
Next article गुरूनाम दास की 490 वीं जयंती मनायी गयी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel