[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 15 हजार से भी कम में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन, 6 साल तक मिलेंगे Android अपडेट

15 हजार से भी कम में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन, 6 साल तक मिलेंगे Android अपडेट

0
15 हजार से भी कम में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन, 6 साल तक मिलेंगे Android अपडेट
Samsung Galaxy A16 Price Drop

Samsung Galaxy A16: 2025 के आखिरी महीने में अगर आप भी एक Samsung का सस्ता फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये बिलकुल सही मौका है. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A16 5G की. ये कम बजट में काफी बढ़िया ऑप्शन आपके लिए हो सकता है. सैमसंग का ये फोन कीमत में किफायती होने के साथ-साथ प्रीमियम अपडेट पॉलिसी के साथ आता है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

Flipkart पर सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A16 5G

सैमसंग का ये मॉडल फिलहाल Flipkart पर अपनी ओरिजिनल कीमत से ₹4,392 सस्ता मिल रहा है. इस फोन को छह साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलेंगे, जो इसे बजट स्मार्टफोन में सबसे बेहतर बनाते हैं. इतनी लंबी अपडेट पॉलिसी आमतौर पर फ्लैगशिप फोन में मिलती है, लेकिन Samsung ने इसे लो-कॉस्ट मार्केट में भी उपलब्ध कराया है.

Samsung Galaxy A16 5G की लॉन्चिंग प्राइस ₹18,999 थी. लेकिन फिलहाल Flipkart पर इसे ₹14,607 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 5% लिमिटलेस कैशबैक भी मिलेगा, जिससे फोन की असली कीमत और कम हो जाती है. साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप ₹13,840 तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं.

Samsung Galaxy A16 Price Deatails On Flipkart
Samsung galaxy a16 price deatails on flipkart

Samsung Galaxy A16 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A16 5G में दिया गया 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले इस कीमत में काफी बढ़िया फीचर है. इसका 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनीमेशन को काफी स्मूद बना देता है.

फोन में Samsung का खुद का Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ फास्ट परफॉर्मेंस देता है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों, कनेक्टिविटी, कैमरा यूज और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. अच्छी बात यह है कि आप चाहें तो MicroSD कार्ड से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं.

फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा का सेटअप देखने को मिलता है. पहला 50MP, दूसरा 50MP और तीसरा 2MP. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मौजूद है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.

यह भी पढ़ें: अल्ट्रा-स्लिम लुक से लेकर पावरफुल प्रोसेसर तक, अगले हफ्ते आ रहे ये धांसू स्मार्टफोन्स

Previous article Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 6 साल के लीप के साथ बड़ा धमाका, क्या हमेशा के लिए बिछड़ गए तुलसी और मिहिर?
Next article Puja Niyam: क्या बिना नहाए पूजा या मंत्र जाप करने से दोष लगता है? जानें सही नियम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel