[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत

6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत

0
6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत
Samsung Galaxy A07 5G

Samsung ने अपने Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन रेंज को इंडिया में और बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में कंपनी ने नया Galaxy A07 5G लॉन्च किया है. ये फोन उन यूजर्स के लिए है जो ऐसा 5G फोन चाहते हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और रोजमर्रा के लिए बेसिक कैमरा फीचर्स हो. इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 6000mAh की दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही Samsung के सिक्योरिटी फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा भी मिलता है. आइए अब जान लेते फोन से जुड़ी बाकी डिटेल्स.

Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स

फोन में आपको बड़ा 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. सूरज की तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 800 nits तक की हाई-ब्राइटनेस मोड दी गई है. फोन काफी स्लिम है. सिर्फ 8.2mm, और वजन 199 ग्राम है. कलर ऑप्शन में Light Violet, Light Green और Black मिलते हैं. डिस्प्ले को दो-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है और फोन में IP54 रेटिंग है.

कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP का ऑटोफोकस वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. सामने 8MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सही है. फोन में 6,000mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 25W चर्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Vault है, जो आपकी पर्सनल और बायोमैट्रिक जानकारी को अलग हार्डवेयर में स्टोर करता है. UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी है. इसके अलावा Auto Blocker और चोरी रोकने वाले टूल्स भी दिए गए हैं.

फोन One UI 8.0 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है. और हां, Samsung वादा करता है 6 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेगा.

Samsung Galaxy A07 5G की कीमत

Samsung Galaxy A07 5G की शुरूआती कीमत भारत में ₹15,999 है, जिसमें आपको 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, अगर आप थोड़ा दमदार वेरिएंट लेना चाहो तो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वर्जन ₹17,999 में मिल रहे है. और हां, अभी लॉन्च ऑफर में SBI, HDFC और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Previous article Bokaro News: टीडीएस संबंधी करेक्शन स्टेटमेंट की समयसीमा की गयी दो साल
Next article Bokaro News: राज्यपाल जिला रामरुद्र सीएम एसओइ चास में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel