[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy A07 5G की इंडिया लॉन्च कन्फर्म, बजट में मिलेंगे फ्लैगशिप जैसे फीचर्स

Samsung Galaxy A07 5G की इंडिया लॉन्च कन्फर्म, बजट में मिलेंगे फ्लैगशिप जैसे फीचर्स

0
Samsung Galaxy A07 5G की इंडिया लॉन्च कन्फर्म, बजट में मिलेंगे फ्लैगशिप जैसे फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A07 5G/ फोटो-सैमसंग ऑफिशियल

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग का नया बजट मॉडल Samsung Galaxy A07 5G भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है. सैमसंग की Galaxy A सीरीज का यह अगला स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आने वाला है. बजट में होते हुए भी कंपनी ने इस मॉडल में कई दमदार फीचर्स दिए हैं. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 6.7-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. साथ ही 6000mAh की बैटरी मिलेगी.

कब होगा लॉन्च?

सैमसंग ने बताया है कि Galaxy A07 5G को फरवरी के पहले हफ्ते में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट अभी रिवील नहीं किया है. कंपनी इस नये अपकमिंग मॉडल को अफोर्डेबल प्राइस सेगमेंट में उतारेगी, यानी यह फोन बजट में रहते हुए 5G और प्रीमियम टच देने पर फोकस करेगा.

कैमरा और डिस्प्ले की झलक

डिस्प्ले कि बात करें, तो इसमें 800 निट्स ब्राइटनेस (HBM) और 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ बड़ा 6.7-इंच पैनल मिलेगा. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी ऑटोफोकस कैमरा (f/1.8) और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा.

बड़ी बैटरी, लंबा बैकअप

Galaxy A07 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. सैमसंग के मुताबिक यह बैटरी Galaxy A06 5G में दी गई 5,000mAh बैटरी से करीब 20% ज्यादा बड़ी है.

सॉफ्टवेयर और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट

ग्लोबल वर्जन IP54 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस) से लैस है. फोन 6nm ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलता है और Android 16 पर बेस्ड One UI 8.0 को सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि सैमसंग इस फोन को 6 बड़े Android अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रहा है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी मजबूत बनाता है.

क्या हो सकती है कीमत?

कंपनी ने इस फोन को पहले ही थाईलैंड में Black और Light Violet कलर में लॉन्च कर दिया है. वहां यह मॉडल दो वेरिएंट 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत THB 5,499 (लगभग ₹15,800) और THB 5,999 (लगभग ₹17,200) रखी गई है.

यह भी पढ़ें: Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर

Previous article आनंदपुर अग्निकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोमो गोदाम के प्रबंधक और उप प्रबंधक गिरफ्तार
Next article Numerology: किस्मत के बहुत धनी होते हैं इस दिन जन्मे लोग, कम मेहनत में भी कमाते हैं बहुत नाम और पैसा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel