[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Sam Altman की OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वापसी, 3 महीने पहले हुए थे बाहर

Sam Altman की OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वापसी, 3 महीने पहले हुए थे बाहर

0
Sam Altman की OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वापसी, 3 महीने पहले हुए थे बाहर

Sam Altman Rejoins OpenAI Board : चैटजीपीटी निर्माता कंपनी ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन कंपनी के बोर्ड में वापस आ गए हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ने लगभग तीन महीने पहले सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटाया और उन्हें कंपनी से भी बाहर कर दिया था. इस घटना के कुछ ही दिन बाद सैम ऑल्टमैन कंपनी के शीर्ष कार्यकारी के रूप में वापस लौट आये थे. कंपनी ने इस मामले की अपनी आंतरिक जांच में पाया है कि सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने का तरीका गलत था.


ChatGPT का यह नया फीचर आपके सवालों का बोल कर देगा जवाब, अब आपका काम होगा और भी आसान

ऑल्टमैन के साथ 3 नये डायरेक्टर्स भी आये

ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन तीन नये निदेशकों के साथ चैटजीपीटी निर्माता के बोर्ड में लौट गए हैं. ओपनएआई ने कहा कि वह सैम ऑल्टमैन के साथ ही साथ, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के पूर्व सीईओ सू डेसमंड हेलमैन, सोनी एंटरटेनमेंट के पूर्व अध्यक्ष निकोल सेलिगमैन और इंस्टाकार्ट के सीईओ फिदजी सिमो सहित नये निदेशकों की नियुक्ति कर रहा है.

मालूम हो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करनेवाली कंपनी ओपनएआई ने लगभग तीन महीने पहले सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटाते हुए उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि कुछ दिनों ही बाद वह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में लौट आये थे.

AI की दुनिया में चैटबॉट ‘हनुमान’ की होगी एंट्री, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, Jio ब्रेन पर भी हो रहा काम

30 हजार से अधिक दस्तावेजों की समीक्षा

ओपनएआई बोर्ड की स्पेशल कमिटी ने रिव्यू पूरा होने का ऐलान किया और सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन के ओपनएआई के नेतृत्व पर अपना पूरा भरोसा जताया. कानूनी फर्म विल्मरहेल ने बोर्ड के सदस्यों, कर्मचारियों का साक्षात्कार लिया और नतीजे पर पहुंचने के लिए 30 हजार से अधिक दस्तावेजों की समीक्षा की. ओपनएआई बोर्ड के प्रेसिडेंट ब्रेट टेलर ने बयान जारी कर कहा कि हमने सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला है कि सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ग्रॉकमैन ओपनएआई के लिए सही लीडर्स हैं.

Previous article Delhi University: डीयू के अरबिंदो कॉलेज में नॉन-टीचिंग पदों के लिए 36 वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स
Next article Mallikarjun Kharge: ‘2.5 करोड़ MSME हो गए बंद’, मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर बोला हमला, पूछे कई सवाल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel