[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gadget Review TECNO Spark Go 2 Review: 5000mAh बैटरी, AI फीचर, ₹6999 में कितना दमदार है ये फोन?

TECNO Spark Go 2 Review: 5000mAh बैटरी, AI फीचर, ₹6999 में कितना दमदार है ये फोन?

0
TECNO Spark Go 2 Review: 5000mAh बैटरी, AI फीचर, ₹6999 में कितना दमदार है ये फोन?
Tecno Spark Go 2

TECNO Spark Go 2 Review: चाइनीज टेक कंपनी TECNO ने अपने नए मॉडल को लॉन्च कर स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचा दिया है. TECNO ने अपने नए मॉडल TECNO Spark Go 2 को 10 हजार रुपये से भी कम सिर्फ 6,999 रुपये में लॉन्च कर दिया है. वहीं, कम कीमत पर कंपनी अपने इस मॉडल में 5000mAh की बैटरी दे रही है. साथ ही इसका डिजाइन iPhone 16 जैसा डिजाइन TECNO Spark Go 2 में दिया गया है. इसके अलावा इसमें इमरजेंसी कॉलिंग का फीचर भी दिया गया है. चलिए जानते हैं इस सस्ते फोन की खासियत और फीचर्स के बारे में.

POCO F7 Review: 7550mAh की सबसे बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, मिड बजट में कैसा है ये स्मार्टफोन?

TECNO Spark Go 2 की कीमत

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट पर TECNO Spark Go 2 को एक ही 4GB+64GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. जिसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है. फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 1 जुलाई से शुरू होगी. फोन को तीन कलर ऑप्शन जिसमें ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और व्हाइट में लॉन्च किया गया है.

TECNO Spark Go 2 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: TECNO Spark Go 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है.

कैमरा: TECNO Spark Go 2 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: TECNO Spark Go 2 में UnisocT7250 चिपसेट दिया गया है, जो Android 14 पर बेस्ड HiOS 14 इंटरफेस पर काम करेगा.

बैटरी: 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ TECNO Spark Go 2 में 5000mAh बैटरी दी गई है.

अन्य फीचर्स

TECNO SparkGo 2 IP64 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस से लैस है. इसके अलावा EllaAI असिस्टेंट, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी इस फोन में दिए गए हैं. इसमें एक खास फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स इमरजेंसी में बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं. इसके लिए फोन में 4G Carrier Aggregation 2.0 और Linkbooming V1.0 जैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. जिससे यूजर बिना नेटवर्क के भी किसी को भी कॉल कर सकेंगे.

खरीदना चाहिए या नहीं?

TECNO SparkGo 2 सस्ते में फायदे का डील है. लेकिन उनके लिए जिन्हें फोन का इस्तेमाल ज्यादा कामों के लिए नहीं करना है. ऐसे में वे इस फोन को खरीद सकते हैं. लेकिन जिन्हें कैमरे से लेकर Multitasking का काम करना है, उन्हें अच्छे ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए.


₹12000 सस्ता मिल रहा Google Pixel 9, यहां मिल रही तगड़ी डील, ऐसे उठाएं मौके का फायदा

Vivo T4 Lite 5G Review: 6000mAh की बैटरी, दमदार प्रोसेसर, 10 हजार में कैसा है यह फोन?

Previous article मामूली विवाद में महिला को गोली मार किया जख्मी
Next article Himachal Cloud Burst Video: कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, तीन लापता, देखें भयावह वीडियो
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel