[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gadget Review Realme 16T 5G Review: प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी, लेकिन क्या ₹29999 में है सही डील?

Realme 16T 5G Review: प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी, लेकिन क्या ₹29999 में है सही डील?

0
Realme 16T 5G Review: प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी, लेकिन क्या ₹29999 में है सही डील?
रियलमी 16टी 5जी रिव्यू

Realme ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च किया है. यह Realme 16 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है, जिसे प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी और स्मूद एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इसमें मिरर सेल्फी डिजाइन, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 8,000mAh जैसी बड़ी बैटरी दी है. हालांकि, 29999 रुपये की शुरुआती कीमत में यह फोन काफी तगड़े कॉम्पिटिशन वाले सेगमेंट में आता है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह कीमत के हिसाब से सही डील साबित होता है? आइए जानते हैं.

Realme 16T 5G Review: डिजाइन

Realme 16T 5G का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. फोन का रिफ्लेक्टिव बैक पैनल लाइट पड़ने पर अलग-अलग कलर्स में चमकता है, जिससे यह अपनी कीमत से ज्यादा प्रीमियम फील देता है. फोन में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो काफी हद तक Realme 16 Pro जैसा दिखता है. कंपनी ने इसमें छोटा Selfie Mirror भी दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरा से फोटो लेते समय खुद को देख सकते हैं. फोन Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red कलर ऑप्शन में आता है.

Realme 16T 5G Review: डिस्प्ले

फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस प्राइस रेंज में इतना हाई रिफ्रेश रेट कम देखने को मिलता है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद लगती है. हालांकि, कंपनी ने Full-HD+ की जगह HD+ रिजॉल्यूशन दिया है. फिर भी नॉर्मल इस्तेमाल में डिस्प्ले काफी शार्प और अच्छा एक्सपीरियंस देता है. 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से आउटडोर में स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है.

Realme 16T 5G Review: कैमरा

फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. वहीं फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है. दिन की रोशनी में कैमरा ठीक-ठाक फोटो क्लिक करता है और कलर्स अच्छे दिखाई देते हैं. हालांकि, तस्वीरों में डिटेल्स थोड़ी कम नजर आती हैं और जूम करने पर क्वालिटी गिरती है. लो-लाइट में भी कैमरा एवरेज परफॉर्म करता है. वहीं सेल्फी कैमरा सोशल मीडिया पोस्टिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा माना जा सकता है.

Realme 16T 5G Review: परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है. हालांकि, यह चिपसेट पिछले मॉडल Realme 15T के मुकाबले थोड़ा कमजोर माना जा रहा है. रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग में फोन अच्छा परफॉर्म करता है. लेकिन हेवी गेमिंग के दौरान मॉडल यूजर्स को निराश कर सकता है. Temple Run और Subway Surfers जैसे गेम आसानी से चलते हैं, लेकिन Asphalt Legends जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स में फ्रेम ड्रॉप और लैग देखने को मिलता है.

Realme 16T 5G Review: सॉफ्टवेयर

फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चलता है. यूजर इंटरफेस काफी स्मूद महसूस होता है और ऐप्स के बीच स्विचिंग भी फास्ट है. कंपनी का Flux Engine और Flux Animation Framework UI को ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाते हैं. अच्छी बात यह है कि फोन में कम Ads और कम ब्लोटवेयर देखने को मिलता है.

Realme 16T 5G Review: बैटरी

Realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है. नॉर्मल इस्तेमाल में यह आसानी से पूरे दिन से ज्यादा चल जाती है. फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है. इसे 0 से 100% तक चार्ज होने में करीब 1 घंटा 43 मिनट का समय लगता है.

खरीदें या नहीं?

अगर आप बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और स्मूद डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Realme 16T 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, इसकी HD+ स्क्रीन और कमजोर प्रोसेसर इस कीमत पर थोड़ा निराश करते हैं. ऐसे में अगर आप हेवी गेमिंग या ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE 6 Lite या Motorola Edge 70 Fusion जैसे ऑप्शन भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी कीमत, अब बेस मॉडल ₹42,999 का

Previous article आजादी के 79 साल बाद भी सड़क को तरसे बांका के तीन गांव, टापू जैसी जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण
Next article रूपौली के टीकापट्टी में एक और तेंदुए की आहट से दहशत, खेत में मिले पंजों के निशान; मक्के की कटनी ठप
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel