[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gadget Review प्रीमियम साउंड और दमदार ANC, लेकिन क्या OnePlus Nord Buds 4 खरीदना रहेगा सही फैसला?

प्रीमियम साउंड और दमदार ANC, लेकिन क्या OnePlus Nord Buds 4 खरीदना रहेगा सही फैसला?

0
प्रीमियम साउंड और दमदार ANC, लेकिन क्या OnePlus Nord Buds 4 खरीदना रहेगा सही फैसला?
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 / फोटो- वनप्लस

बजट TWS ईयरबड्स खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है, कि बजट में कौन-सा मॉडल सबसे बेहतर रहेगा. OnePlus Nord Buds 4 भी इसी सेगमेंट में एक नया ऑप्शन बनकर आया है. कंपनी ने इनमें दमदार ANC, शानदार साउंड, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन जैसे कई फीचर्स दिए हैं. लेकिन क्या ये ईयरबड्स रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी उतने ही अच्छे साबित होते हैं, जितना कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स देने का दावा किया है? अगर आप जानना चाहते हैं कि ये ईयरबड्स पैसे वसूल हैं या नहीं, तो यहां पढिए इसका पूरा रिव्यू.

डिजाइन और कम्फर्ट

OnePlus Nord Buds 4 का डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और क्लीन है. कंपनी ने इस बार ग्लॉसी फिनिश की जगह मैट टेक्सचर दिया है, जिससे फिंगरप्रिंट और हल्के स्क्रैच आसानी से नहीं दिखेंगे. इसका चार्जिंग केस कॉम्पैक्ट है और जेब में आसानी से रखा जा सकता है. ईयरबड्स स्टेम-स्टाइल डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें सिलिकॉन ईयर टिप्स मिलते हैं. हर एक ईयरबड का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम है, इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी कानों में भारीपन महसूस नहीं होगा. साथ ही IP55 रेटिंग की वजह से ये हल्की बारिश और पसीने से भी सुरक्षित रहते हैं.

क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?

OnePlus Nord Buds 4 में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो आमतौर पर महंगे TWS में देखने को मिलते हैं. इनमें Bluetooth 6.1, ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर, 6 माइक्रोफोन, 52dB तक Active Noise Cancellation (ANC) और AI Translate जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, 3D स्पेशियल ऑडियो (3D Spatial Audio), गेम स्पेशियल ऑडियो (Game Spatial Audio), मास्टर ट्यूनिंग मोड (Master Tuning Mode), कस्टम EQ प्रीसेट्स और HeyMelody ऐप का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से टच कंट्रोल, ANC मोड, गेम मोड और इक्वलाइजर जैसी सेटिंग्स को आसानी से कस्टमाइज किया जा सकता है. हालांकि, इसमें LHDC हाई-रेज ऑडियो कोडेक का सपोर्ट नहीं मिलता. यह सिर्फ SBC और AAC कोडेक्स को सपोर्ट करता है, लेकिन सामान्य यूजर्स के लिए यह कोई बड़ी कमी नहीं मानी जाएगी.

साउंड क्वालिटी और ANC

OnePlus Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो दमदार और बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देते हैं. इसमें इन-डेप्थ बेस मिलेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं, जिससे म्यूजिक साफ और डिटेल्ड सुनाई देगी. वोकल्स और मिड्स भी काफी क्लियर हैं, इसलिए गाने सुनने के साथ-साथ पॉडकास्ट और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस भी अच्छा मिलेगा. ANC इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. यह AC, पंखे और मेट्रो जैसी लगातार आने वाली आवाजों को काफी हद तक कम कर देता है. वहीं ट्रांसपेरेंसी मोड भी ठीक काम करता है, हालांकि कभी-कभी आवाजें थोड़ी आर्टिफिशियल महसूस हो सकती हैं.

कॉलिंग और बैटरी

कॉलिंग के लिए दिए गए 6 माइक्रोफोन इनडोर में साफ आवाज पहुंचाते हैं. बाहर हल्की हवा में भी कॉल क्वालिटी अच्छी रहती है, हालांकि तेज हवा में इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी खराब हो सकती है. बैटरी लाइफ इस प्राइस रेंज में इसकी सबसे बड़ी खूबी है. कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ ANC बंद होने पर 54 घंटे और ANC ऑन रहने पर 27 घंटे तक का कुल प्लेबैक मिलता है. इसके अलावा 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग कई घंटों तक म्यूजिक सुनने के लिए अच्छा बैकअप दे देती है.

क्या OnePlus Nord Buds 4 खरीदने चाहिए?

अगर आपका बजट 3,500 रुपये के आसपास है और आप ऐसे TWS ईयरबड्स चाहते हैं, जिनमें शानदार साउंड क्वालिटी, भरोसेमंद ANC, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो OnePlus Nord Buds 4 एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकते हैं. हाई-रेज ऑडियो कोडेक का सपोर्ट नहीं होना इसकी एक छोटी कमी जरूर है, लेकिन कीमत को देखते हुए यह इसकी खूबियों के सामने ज्यादा मायने नहीं रखती. यानी OnePlus Nord Buds 4 अपने सेगमेंट में एक ऑल-राउंडर और वैल्यू फॉर मनी TWS साबित होते हैं.

यह भी पढ़ें: Realme Buds Air8 Pro लॉन्च, मिलेगा हाई-रेज ऑडियो और लंबा बैटरी बैकअप

Previous article मुकेश सहनी को पुलिस ने किया ‘हाउस अरेस्ट’, VIP सुप्रीमो बोले- यह लोकतंत्र पर हमला
Next article भभुआ में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोग सड़क पर उतरे, एकता चौक जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel