[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gadget Review ₹40000 से कम में OnePlus Nord 6 कितना दमदार? जानिए पूरा रिव्यू

₹40000 से कम में OnePlus Nord 6 कितना दमदार? जानिए पूरा रिव्यू

0
₹40000 से कम में OnePlus Nord 6 कितना दमदार? जानिए पूरा रिव्यू
वनप्लस नॉर्ड 6 / फोटो- वनप्लस

OnePlus Nord 6 Review: OnePlus Nord सीरीज हमेशा से वैल्यू और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती रही है. हाल ही में इस सीरीज में एक नया दमदार मॉडल OnePlus Nord 6 शामिल हुआ है. मिड रेंज प्राइस सेगमेंट वाले इस मॉडल की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. इसमें फीचर्स भी दमदार दिया गए हैं, जैसे 9000mAh की बड़ी बैटरी, पावरफुल Snapdragon चिपसेट और स्मूद डिस्प्ले. लेकिन कई यूजर्स के मन में ये कन्फ्यूजन जरूर होगी, कि क्या वाकई इस कीमत पर OnePlus Nord 6 सही ऑप्शन है. अगर आप भी इसे लेकर कन्फ्यूज हैं, तो फिर यहां दिए गए रिव्यू में जानिए कि क्या यह वाकई आपका अगला स्मार्टफोन बनने लायक है.

OnePlus Nord 6 Review: प्रीमियम डिजाइन

Nord 6 का डिजाइन फ्लैगशिप OnePlus 15 से इंस्पायर्ड है. इसमें नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पुराने डिजाइन से अलग और ज्यादा मॉडर्न लगता है. फोन तीन कलर ऑप्शन Holographic Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black में आता है. मैट ग्लास फिनिश इसे प्रीमियम बनाता है और हाथ में पकड़ने में भी अच्छा ग्रिप देता है. साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे काफी मजबूत और ड्यूरेबल बनाती है.

OnePlus Nord 6 Review: स्मूद डिस्प्ले

फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है, जो काफी हद तक फ्लैगशिप OnePlus 15 जैसा एक्सपीरियंस देता है. 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस की वजह से स्क्रीन बेहद शार्प और स्मूद लगती है. हालांकि इसमें Dolby Vision सपोर्ट नहीं दिया गया है, लेकिन डेली यूज में इसकी कमी महसूस नहीं होगी.

हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और ऐप स्विचिंग में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. खासकर मीडिया कंजम्पशन में यह स्क्रीन कमाल करती है, इसमें डार्क सीन भी साफ दिखते हैं और ब्राइटनेस इतनी अच्छी है कि तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है.

हालांकि, एक बात ध्यान देने वाली है कि 165Hz का पूरा फायदा हर ऐप में नहीं मिलता. यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा गेम्स जैसे Call of Duty: Mobile में ही पूरी तरह इस्तेमाल होता है. इसके अलावा Aqua Touch 2.0 फीचर भी दिया गया है, जिससे गीले हाथ होने पर भी स्क्रीन अच्छी तरह रिस्पॉन्ड करती है. साथ ही, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सही जगह पर दिया गया है और यह काफी तेज व सटीक तरीके से काम करता है.

OnePlus Nord 6 Review: फास्ट परफॉर्मेंस और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर

Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है. मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में यह फोन स्मूद चलता है. BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स स्मूद और लंबे समय तक खेलने पर भी फ्रेम ड्रॉप या लैग देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि Genshin Impact जैसे हैवी गेम्स पर इसकी लिमिट थोड़ी नजर आती है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स के लिए यह परफॉर्मेंस काफी है. लंबे समय तक खेलने पर फोन हल्का ओवरहीट होगा.

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो OxygenOS 16 एक क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस देता है. इसमें फालतू ऐप्स या बलॉटवेयर नहीं मिलता और UI काफी आसान और फास्ट है. साथ ही OnePlus 4 साल तक का Android अपडेट और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है, जो इस फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है.

OnePlus Nord 6 Review: कैमरा ठीक-ठाक, लेकिन खास नहीं

OnePlus Nord 6 का कैमरा सिस्टम कोई बड़ा बदलाव या एक्सपेरिमेंट नहीं करता, लेकिन नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए यह ठीक-ठाक परफॉर्म करता है. अच्छी रोशनी में इसका OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा डिटेल्ड और बैलेंस्ड फोटो क्लिक करता है. कलर प्रोसेसिंग काफी नैचुरल रखी गई है, जो ओवर-सैचुरेटेड इमेज से बेहतर लगती है. डायनेमिक रेंज भी अच्छी है, जिससे ब्राइट और डार्क एरिया दोनों में डिटेल बनी रहती है.

लो-लाइट में परफॉर्मेंस ठीक है, लेकिन बहुत शानदार नहीं. इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है, लेकिन 2x डिजिटल जूम से ठीक-ठाक रिजल्ट मिल जाते हैं. वहीं 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा एवरेज है और प्राइमरी कैमरा जितना अच्छा परफॉर्म नहीं करता.

32MP का सेल्फी कैमरा सोशल मीडियाऔर वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है. इसमें स्किन टोन नैचुरल दिखते हैं और डिटेल भी ठीक-ठाक मिलती है.

OnePlus Nord 6 Review: सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बैटरी

Nord 6 की 9000 mAh बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यह फोन आराम से दो दिन तक चल सकता है. चार्जिंग की बात करें, तो इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन लगभग 1 घंटे 6 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है, जो इसे और भी प्रैक्टिकल बनाता है.

खरीदना चाहिए या नहीं?

OnePlus Nord 6 एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन है, जिसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है. कैमरा थोड़ा बेहतर हो सकता था, लेकिन कुल मिलाकर यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत और भरोसेमंद ऑप्शन साबित होता है.

ऐसे में अगर आप भी पावरफुल परफॉर्मेंस और बढ़िया बैटरी बैकअप चाहते हैं, तो यह फोन अच्छा ऑप्शन है. लेकिन अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस प्राइस सेगमेंट में और भी कई फोन जैसे Vivo V70 FE आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ज्यादा डिटेल और शार्प फोटो कैप्चर करता है.

यह भी पढ़ें: Realme 16 5G Review: दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, लेकिन क्या खरीदना सही?

Previous article बैक टू स्कूल दुआर अभियान 2026: अनगड़ा में 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा व्यापक कार्यक्रम
Next article ‘सरक जाता साड़ी’ से छाईं शिल्पी राज, माही श्रीवास्तव की परफॉर्मेंस ने बढ़ाया क्रेज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel