[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gadget Review Apple M4, M4 Pro चिपसेट के साथ आया Mac Mini 2024, यहां मिलेगी कीमत और खूबियों की जानकारी

Apple M4, M4 Pro चिपसेट के साथ आया Mac Mini 2024, यहां मिलेगी कीमत और खूबियों की जानकारी

0
Apple M4, M4 Pro चिपसेट के साथ आया Mac Mini 2024, यहां मिलेगी कीमत और खूबियों की जानकारी
apple mac mini 2024 review

Apple ने Mac Mini को नये M4 सीरीज चिप्स के साथ अपडेट कर दिया है. नया Mac Mini M4 और M4 Pro चिप्स के साथ आया है, जो हाई परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है. इस नये Mac Mini के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, कीमत और सेल के बारे में आइए जानते हैं विस्तार से-

M4 Mac Mini के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन की बात-

नया Mac Mini मेटैलिक फिनिश और क्यूबॉइड डिजाइन में आता है, जो देखने में Mac Studio जैसा लगता है. इसकी लंबाई 0.05 मीटर और चौड़ाई 0.13 मीटर है. इसमें एक नया थर्मल डिजाइन है, जो डिवाइस को बेहतर कूलिंग और परफॉर्मेंस में मदद देता है.

प्रॉसेसर कैसा है?

M4 चिप TSMC की 3nm (N3E) प्रॉसेस पर आधारित है
टॉप क्लॉक स्पीड 4.30 GHz तक है
इसमें 10-कोर CPU (4 हाई-परफॉर्मेंस कोर + 6 एफिशियंट कोर) और 10-कोर GPU है, जो मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क्स के लिए बेहतरीन है

मेमोरी और स्टोरेज फीचर्स कैसे हैं?

M4 मॉडल : 16GB से 32GB LPDDR5x RAM और 256GB से 8TB स्टोरेज विकल्प
M4 Pro मॉडल : 8GB से 32GB RAM और 256GB से 8TB स्टोरेज विकल्प
दोनों मॉडलों में तेज स्टोरेज और RAM विकल्प उपलब्ध हैं, जो प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव्स के लिए आदर्श हैं.

कनेक्टिविटी ऑप्शंस क्या हैं?

2x USB-C (10Gb/s), 3x Thunderbolt 4, 1x HDMI 2.1, गीगाबिट ईथरनेट, 1x 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3

M4 Pro मॉडल Thunderbolt 5 पोर्ट्स के साथ आता है, जो और बेहतर डेटा ट्रांसफर और कनेक्टिविटी देते हैं.

एक्सटर्नल डिस्प्ले कैसा है?

आप M4 Mac Mini को 3 एक्सटर्नल डिस्प्ले से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे मल्टी-डिस्प्ले सेटअप के लिए यह बेहतरीन हो जाता है.

M4 Mac Mini का रिव्यू भी जान लें

नया M4 Mac Mini अधिक पावरफुल और कॉम्पैक्ट है. यह खासकर उन यूजर्स के लिए आदर्श है जिन्हें हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की जरूरत होती है, लेकिन बड़े डेस्कटॉप कंप्यूटर की जरूरत नहीं होती. इसका कूलिंग सिस्टम और डिजाइन इसे एक बेहतर ऑप्शन बनाते हैं. तेज प्रॉसेसर, बेहतर RAM और स्टोरेज ऑप्शन और एडवांस्ड कनेक्टिविटी ऑप्शंस इसे प्रॉफेशनल्स और क्रिएटिव्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं. कुल मिलाकर कहें, तो अगर आप एक छोटे साइज में ज्यादा पावर और कार्यक्षमता की तलाश में हैं, तो नया M4 Mac Mini एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

M4 Mac Mini की कीमत और सेल की जानकारी
M4 Mac Mini (16GB + 256GB): ₹59,900
M4 Mac Mini (16GB + 512GB): ₹79,900
M4 Mac Mini (24GB + 512GB): ₹99,900
M4 Pro Mac Mini (24GB + 512GB): ₹1,49,900

M4 Mac Mini की सेल भारत में नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते से शुरू हो गई है. यह Apple की वेबसाइट और Apple Store ऐप से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है.

Infinix Inbook Air Pro Plus लैपटॉप का Launch Review, 14 इंच OLED डिस्प्ले, 65W फास्ट चार्जिंग और AI एक्सपीरिएंस

Samsung Galaxy Book 4: सैमसंग ने पेश किया AI फीचर्स वाला किफायती लैपटॉप, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Previous article Jharkhand News: आयकर विभाग ने गाड़ी से जब्त किए 25 लाख रुपए, ऐसे मिली कामयाबी
Next article Health Tips: डायबिटीज के हो सकते हैं ये लक्षण, अगर दिखे तो हो जाएं सावधान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel