[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Republic Day Parade 2026: कब और कहां देखें गणतंत्र दिवस की परेड? घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नोट कर लें ये डिटेल्स

Republic Day Parade 2026: कब और कहां देखें गणतंत्र दिवस की परेड? घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नोट कर लें ये डिटेल्स

0
Republic Day Parade 2026: कब और कहां देखें गणतंत्र दिवस की परेड? घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नोट कर लें ये डिटेल्स
रिपब्लिक डे परेड/ फोटो-एआई

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है. इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होगी, जिसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता (Cultural Diversity) और तकनीकी प्रगति देखने को मिलेगी. अगर आप इस परेड को घर बैठे लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए परेड का समय और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट.

कितने बजे शुरू होगा गणतंत्र दिवस 2026 परेड

राजधानी दिल्ली कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2026 समारोह की शुरुआत सुबह लगभग 7:30 बजे राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण के साथ होगी. वहीं, परेड सुबह 9 बजकर 30 मिनट में शुरू हो जाएगी, जबकि इसका लाइव टेलीकास्ट सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगा. करीब 90 मिनट तक परेड चलेगी.

कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट

गणतंत्र दिवस 2026 परेड को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं. गणतंत्र दिवस परेड का लाइव टेलीकास्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा:

  • दूरदर्शन (DD National)
  • दूरदर्शन का ऑफिशियल YouTube चैनल
  • ऑल इंडिया रेडियो (AIR) का ऑफिशियल YouTube चैनल
  • PIB और MyGov के YouTube चैनल
  • नेशनल न्यूज चैनल्स

कौन रहेंगे मुख्य अतिथि?

इस साल गणतंत्र दिवस 2026 के परेड में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

गणतंत्र दिवस 2026 की थीम और झांकी

गणतंत्र दिवस 2026 के लिए केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को मुख्य थीम चुना है. इसी थीम पर एक खास झांकी दिखाई जाएगी, जिसका नाम होगा ‘वंदे मातरम् के 150 साल.’

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिखेगी भारत की संयुक्त सैन्य ताकत

Previous article Chana Dal Mix Veg Pakora: शाम के नाश्ते में बनाएं कुरकुरे चना दाल मिक्स वेज पकौड़े
Next article Andhra Style Chicken Kadhi: खाने का बढ़ाना है स्वाद तो ट्राई करें आंध्रा स्टाइल चिकन कढ़ी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel