[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology रिलायंस जियो का सबसे महंगा प्रीपेड रिचार्ज: भर-भर कर मिलेंगे डेटा, OTT और क्लाउड बेनिफिट्स

रिलायंस जियो का सबसे महंगा प्रीपेड रिचार्ज: भर-भर कर मिलेंगे डेटा, OTT और क्लाउड बेनिफिट्स

0
रिलायंस जियो का सबसे महंगा प्रीपेड रिचार्ज: भर-भर कर मिलेंगे डेटा, OTT और क्लाउड बेनिफिट्स
रिलायंस जियो का सबसे महंगा प्रीपेड रिचार्ज 2026 में

Jio Most Expensive Recharge Pack: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 2026 में अपने सबसे महंगे प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बरकरार रखा है. ₹3999 का यह वार्षिक पैक यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 2.5GB डेली डेटा देता है. यानी पूरे साल में कुल 912.5GB डेटा. इसके साथ अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी शामिल है.

लॉन्ग-टर्म ऑप्शंस

जियो ने लंबे समय से वार्षिक पैक को प्रीमियम सेगमेंट में रखा है.₹3999 और ₹3599 के पैक ही कंपनी के पास लॉन्ग-टर्म विकल्प हैं. खास बात यह है कि 2026 में इस पैक में कोई नया ऑफर नहीं जोड़ागया. यानी यह वही पुराना पैक है, जिसे कंपनी लगातार हाई-वैल्यू यूजर्स के लिए पेश करती रही है.

बिना रुकावट डेटा और कॉलिंग

₹3999 का पैक उन ग्राहकों के लिए है जो सालभर बिना रुकावट डेटा और कॉलिंग चाहते हैं. 2.5GB डेली लिमिट के साथ यूजर्स को OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. FanCode, JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं पैक में शामिल हैं. इसके अलावा JioHotstar का तीन महीने का मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन और JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है.

यूजर्स का डिजिटल इकोसिस्टम

जियो का यह पैक डेटा और OTT को एक साथ जोड़कर यूजर्स को डिजिटल इकोसिस्टम में बांधने की रणनीति का हिस्सा है. 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज और 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन कंपनी की टेक-फोकस्ड पॉलिसी को दर्शाता है. यह पैक केवल टेलीकॉम सर्विस नहीं, बल्कि डिजिटल कंटेंट और क्लाउड स्टोरेज को भी प्रमोट करता है.

OTT और क्लाउड सर्विसेज

टेलीकॉम इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जियो का ₹3999 पैक हाई-ARPU (Average Revenue Per User) ग्राहकों को टारगेट करता है. OTT और क्लाउड सर्विसेज के साथ यह पैक जियो को कंटेंट-ड्रिवन टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में स्थापित करता है. ट्रेंड साफ है-टेलीकॉम कंपनियां अब केवल डेटा नहीं, बल्कि डिजिटल लाइफस्टाइल पैकेज बेच रही हैं.

सबसे महंगा और सबसे लंबी वैलिडिटी वाला विकल्प

2026 में जियो ने कोई नया सालाना ऑफर नहीं दिया है, जिससे यूजर्स को उम्मीद थी कि कुछ अतिरिक्त बेनिफिट्समिलेंगे. फिलहाल ₹3999 पैक ही सबसे महंगा और सबसे लंबी वैलिडिटी वाला विकल्प है. आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जियो इस पैक में और कौन-सी OTT या टेक सर्विसेज जोड़ता है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो का धमाकेदार ₹2025 प्लान: 2026 में भी जारी है बंपर ऑफर

यह भी पढ़ें: 28 या 30 नहीं, पूरे 36 दिन चलेगा Jio का ये सस्ता प्लान, साथ में मिलेंगे कॉलिंग-डेटा और भी कई बेनिफिट्स

Previous article I-PAC पर ईडी के छापे के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी
Next article How To Remove Insects From Spinach And Cabbage: अब नहीं मिलेगा एक भी छिपा कीड़ा! अपनाइए पालक और गोभी साफ करने के आसान घरेलू तरीके
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel