[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio AI Apps से लेकर AI डेटा सेंटर तक, जानें Reliance AGM 2026 में क्या-क्या हुए ऐलान

Jio AI Apps से लेकर AI डेटा सेंटर तक, जानें Reliance AGM 2026 में क्या-क्या हुए ऐलान

0
Jio AI Apps से लेकर AI डेटा सेंटर तक, जानें Reliance AGM 2026 में क्या-क्या हुए ऐलान
Reliance AGM 2026 (Photo: RIL)

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी 49वीं AGM में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़े-बड़े ऐलान किए हैं. रिलायंस ने साफ कर दिया है कि कंपनी भारत के AI भविष्य को शेप देने की तैयारी में है. कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े AI कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने की योजना का खुलासा किया. इतना ही नहीं, AI को फोन कॉल्स और स्मार्ट होम्स में भी शामिल किया जाएगा.

रिलायंस का टारगेट है कि AI सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित न रहे, बल्कि आम लोगों, कारोबारों और सरकारी संस्थानों तक भी आसानी से पहुंचे. आइए एक-एक कर जानते हैं AGM में रिलायंस द्वारा किए गए सभी बड़े टेक्नोलॉजी ऐलानों के बारे में.

जामनगर में बनेगा AI डेटा सेंटर

AGM में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि रिलायंस गुजरात के जामनगर में पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी से संचालित एक विशाल AI डेटा सेंटर बनाने जा रही है. इस प्रोजेक्ट का पहला चरण 120 मेगावाट पावर के साथ 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस डेटा सेंटर में Nvidia के बेहद शक्तिशाली GB300 GPUs लगाए जाएंगे. शुरुआती चरण में ही इसकी कंप्यूटिंग क्षमता 75,000 से अधिक H100 GPUs के बराबर होगी. भविष्य में इसे बढ़ाकर 2 लाख H100 GPUs जितनी क्षमता तक ले जाया जा सकता है.

Google और Meta के साथ साझेदारी

कंपनी अपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत कर रही है, लेकिन साथ ही दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के साथ अपनी साझेदारी भी और गहरी करने की तैयारी में है. इस बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि फिलहाल Jio यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के Google के Gemini पर बेस्ड Google AI Pro की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कंपनी Meta के साथ एक नई डील पर काम कर रही है, जिसके तहत भारत में ही Sovereign Hosting के जरिए भारतीय कंपनियों तक Llama AI इकोसिस्टम की पहुंच बढ़ाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: 2031 तक हर 10 में 8 भारतीय इस्तेमाल करेंगे 5जी, डेटा खपत होगी दोगुनी, एरिक्सन की रिपोर्ट

भारतीयों के लिए नए AI ऐप्स

कंपनी ने AI की पावर को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कई नए और खास प्लेटफॉर्म पेश किए हैं. इनमें Jio Bharat IQ, Jio AI Assistant, JioHealth IQ, JioLearn IQ और JioKrishi IQ शामिल हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन सभी सेवाओं को शुरू से ही 22 भारतीय भाषाओं के लिए तैयार किया जा रहा है.

Jio का नया AI असिस्टेंट

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने AGM में एक बिल्कुल नया AI एजेंट भी पेश किया है. खास बात यह है कि इसे यूज करने के लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. यह सीधे Jio नेटवर्क में ही इंटीग्रेटेड होगा. यानी जब भी आपको इसकी जरूरत हो, बस कॉल के दौरान ‘Hey Jio’ कहिए और AI असिस्टेंट तुरंत आपकी मदद के लिए तैयार हो जाएगा.

यह स्मार्ट AI सिर्फ आपकी बातचीत को ट्रांसक्राइब ही नहीं करेगा, बल्कि कॉन्फ्रेंस कॉल में मौजूद 10 अलग-अलग लोगों की पहचान भी कर सकेगा. इसके अलावा यह बातचीत का समरी (Summary) तैयार करेगा, जरूरी रिमाइंडर सेट करेगा और कई काम अपने आप निपटा सकेगा. चाहे कैब बुक करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो या मीटिंग शेड्यूल करनी हो, यह AI असिस्टेंट एक पर्सनल डिजिटल हेल्पर की तरह आपके लिए सब कुछ आसान बना देगा.

रिलायंस ने पेश किया Jio Teleframe

रिलायंस ने इस इवेंट में Jio Teleframe भी पेश किया, जो घरों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया एक AI-पावर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें कई AI एजेंट्स मिलकर काम करते हैं. चाहे शेड्यूल मैनेज करना हो, जरूरी रिमाइंडर्स सेट करने हों, हेल्थकेयर से जुड़े काम संभालने हों या फिर एंटरटेनमेंट का बेहतर एक्सपीरियंस देना हो, Jio Teleframe हर चीज को ज़्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: 5G के बाद अब 6G की बारी, Jio ने बताया कैसे बदलेगी इंटरनेट की दुनिया

Previous article आरा में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ होगी एग्जाम, कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
Next article 19 से 25 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छीटें, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel