[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 5,800mAh बैटरी और वीगन लेदर फिनिश के साथ आया रेडमी का नया फोन, जानें फीचर्स

5,800mAh बैटरी और वीगन लेदर फिनिश के साथ आया रेडमी का नया फोन, जानें फीचर्स

0
5,800mAh बैटरी और वीगन लेदर फिनिश के साथ आया रेडमी का नया फोन, जानें फीचर्स
Redmi Note 15 SE 5G (Photo: Xiaomi)

Redmi Note 15 SE 5G को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह हाल ही में आए Redmi Note 15 5G का एक खास एडिशन है. यह नया स्मार्टफोन जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसे तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन और तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है. आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स और कब से आप इसे खरीद पाएंगे.

Redmi Note 15 SE 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले:  6.77 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Snapdragon 6 Gen 3
  • रैम : 8GB तक 
  • स्‍टोरेज:  256GB तक
  • ओएस: Android 15 पर बेस्‍ड HyperOS 2
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP65 + IP66
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 20MP
  • बैटरी: 5,800mAh
  • चार्जिंग: 45W

Redmi Note 15 SE 5G की कीमत और उपलब्‍धता

भारत में इसकी कीमत ₹19,999 से शुरू होती है. इसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹21,999 में आता है. जो लोग ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, उनके लिए 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल ₹23,999 में उपलब्ध है.

अच्छी बात ये है कि कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 का डिस्काउंट भी दे रही है. सेल की बात करें तो ये फोन 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. Redmi Note 15 SE 5G को तीन कलर्स में लाया गया है. इसे Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White में लिया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Previous article चुनाव के दौरान बंगाल में डेरा डालेंगे अमित शाह, भाजपा की जीत का बताया शॉर्टकट
Next article रणबीर कपूर की रामायण में कई बड़े स्टार्स, जानिए कौन निभा रही शूर्पणखा का किरदार?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel