[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लॉन्च से पहले लीक हुई Redmi Note 15 5G की कीमत, मिलेगा 108MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर

लॉन्च से पहले लीक हुई Redmi Note 15 5G की कीमत, मिलेगा 108MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर

0
लॉन्च से पहले लीक हुई Redmi Note 15 5G की कीमत, मिलेगा 108MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर
Redmi Note 15

Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G बहुत जल्द भारतीय बाजारों में एंट्री लेने वाला है. कंपनी ने टीजर जारी कर इसकी लॉन्चिंग पक्की कर दी है और लॉन्च डेट भी सामने आ गई है. यह फोन 6 जनवरी 2026 को इंडिया में लॉन्च होगा. इसका डेडिकेटेड माइक्रोसाइट हाल ही में लाइव हुआ था, जिसे अब अपडेट कर दिया गया है. Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत और इसके RAM-स्टोरेज ऑप्शन को लेकर एक टिप्स्टर ने ऑनलाइन डिटेल्स शेयर की है. यह फोन देश में Amazon और Xiaomi India की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए आएगा. 

Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत और फीचर्स (संभावित)

X पर टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत के साथ इसके RAM और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी दी है. लीक के मुताबिक, फोन का बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ करीब 22,999 रुपये में आ सकता है. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लगभग 24,999 रुपये का हो सकता है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन की कीमत को लेकर कोई ऑफिसियल डिटेल शेयर नहीं की है.

Redmi Note 15 5G के कुछ कंफर्म फीचर्स

Amazon पर फोन के लिए बना खास माइक्रोसाइट अब अपडेट हो चुका है, जिसमें Redmi Note 15 5G के कई नए फीचर्स सामने आए हैं. इस फोन में 6.77 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी. फोन IP66 रेटिंग के साथ आएगा, यानी धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहेगा.

अगर पहले से सामने आई जानकारी की बात करें, तो भारत में आने वाला Redmi Note 15 5G Qualcomm के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो पोलैंड वाले मॉडल जैसा ही है.

इसके अलावा, कंपनी Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दे रही है, जिसके बारे में दावा है कि यह करीब 1.6 दिन तक चल सकती है. फोन में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.

वहीं बात करें कैमरे की तो भारत में आने वाले Redmi Note 15 5G में 108MP का MasterPixel प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन होगा. इतना ही नहीं, इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro Series इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और प्रीमियम लुक के साथ इस दिन मारेगा एंट्री

फेक ग्राफ़िक्स से सावधान रहें

Mohan Bhagwat
फेक ग्राफ़िक्स से सावधान रहें

Fact check: फैलाई जा रही है मोहन भागवत की प्रभात खबर के Logo वाली भ्रामक तस्वीर

Previous article नववर्ष पर जाम छलकाने की तैयारी में सेंध, देसी-विदेशी शराब के साथ तस्कर धराया
Next article Darbhanga : दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन पुनौराधाम में 22 से
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel