[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology खूबसूरत रंग में लॉन्च हुआ Redmi का नया बजट स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख कहेंगे ‘वाह!’

खूबसूरत रंग में लॉन्च हुआ Redmi का नया बजट स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख कहेंगे ‘वाह!’

0
खूबसूरत रंग में लॉन्च हुआ Redmi का नया बजट स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख कहेंगे ‘वाह!’
Redmi Note 14 SE

Redmi Note 14 SE 5G: Xiaomi ने सोमवार यानी आज 28 जुलाई, 2025 को भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नया डिवाइस बजट सेगमेंट में पेश किया है. इस फोन का नाम Redmi Note 14 SE 5G है. कंपनी पहले ही इस Redmi Note 14 लाइनअप में तीन डिवाइस लॉन्च कर चुकी हैं जिसे Redmi Note 14 Pro+ 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 5G के नाम से पेश किया गया था. हालांकि अभी कंपनी ने इस लाइनअप में नया फोन पेश किया है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Redmi Note 14 SE 5G के फीचर्स

अगर फीचर्स की बात करें तो Redmi के इस नए डिवाइस में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसके साथ ही स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है.

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 14 SE 5G स्मार्टफोन में दमदार MediaTek 7025 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे ऑडियो क्वालिटी शानदार मिलती है. अगर आप अब भी वायर्ड ईयरफोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ भी आता है. 

यह डिवाइस Xiaomi के नए HyperOS 2.0 पर काम करता है, जो Android 15 पर आधारित है. इसमें 5,110mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में 50MP का Sony Lyt 600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) फीचर के साथ आता है. इसके अलावा, इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा भी शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Redmi Note 14 SE 5G की कीमत

कंपनी ने Redmi Note 14 SE 5G को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें क्रिमसन आर्ट कलर वेरिएंट उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसकी पहली सेल 7 अगस्त से Mi की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में बार-बार दिखनेवाले ऐड्स करते हैं मजा किरकिरा? यह सेटिंग बदल कर दें छुट्टी

यह भी पढ़ें: 5G स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये 7 बातें जरूर चेक करें, 4 नंबर पर तो अक्सर चूक जाते हैं लोग

Previous article Madhubani : जर्जर एंबुलेंस से मरीजों को पहुंचाया जाता है अस्पताल
Next article करमा–गुरगईया सड़क का निर्माण शुरू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel