[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6.9 इंच की स्क्रीन

Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6.9 इंच की स्क्रीन

0
Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6.9 इंच की स्क्रीन
रेडमी 15R 5जी/ रेडमी

चाइनीज टेक कंपनी Redmi ने एक नया मॉडल Redmi 15R 5G आज 17 सितंबर को लॉन्च कर दिया है. फिलहाल कंपनी ने यह मॉडल चीन में लॉन्च किया है. Redmi ने अपने इस नए मॉडल को 6000mAh की बैटरी और Mediatek Dimension 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है. इस में यूजर्स को 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. साथ ही इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले और कई सारे फीचर्स दिए गए हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस नए मॉडल में मिलने वाले फीचर्स और कीमत के बारे में.

Redmi 15R 5G की कीमत

Redmi 15R 5G को कंपनी ने पांच वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB ऑप्शन शामिल है. कीमत कि बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,099 यानी की लगभग 13,000 रुपये है. वहीं, अन्य वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1599 (लगभग 19000 रुपये), CNY 1699 (लगभग 23000 रुपये), CNY 1899 (लगभग 25000 रुपये) और CNY 2,299 (लगभग 28,000 रुपये) है. चीन में क्लाउडी व्हाइट, लाइम ग्रीन, शैडो ब्लैक और ट्वाइलाइट पर्पल (चीनी से अनुवादित) कलर्स ऑप्शन में इसे लॉन्च किया गया है.

Redmi 15R 5G स्पेसिफिकेशंस

Redmi 15R 5G में 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 810 nit पीक ब्राइटनेस के साथ 6.9-इंच डिस्प्ले दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए एक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और अधिकतम 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित हाइपरOS 2 इंटरफेस पर चलता है. कैमरे कि बात करें तो Redmi 15R 5G में 13 MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है. वहीं, Redmi 15R 5G धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP64 रेटिंग से लैस है. Redmi 15R 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. हैंडसेट का माप 171.56×79.47×7.99 मिमी और वजन 205 ग्राम है.

25 हजार से कम में 7000mAh+ बैटरी वाले स्मार्टफोन: Vivo, Oppo, Realme, Redmi, iQOO में आपकी पसंद कौन?

Motorola Edge 60 5G vs Samsung Galaxy A56 5G: कौन है असली बाजीगर?

Previous article Trending Lipstick Shades: ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स जो देंगे आपको क्लासी और मॉडर्न लुक
Next article जामताड़ा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में झारखंड प्रभारी का बड़ा बयान – महिला नेतृत्व से मजबूत होगा संगठन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel