[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Redmi 15C 5G: 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Redmi का नया फोन आज होगा लॉन्च

Redmi 15C 5G: 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Redmi का नया फोन आज होगा लॉन्च

0
Redmi 15C 5G: 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Redmi का नया फोन आज होगा लॉन्च
Redmi 15 Launching On December 3

Redmi 15C 5G: Redmi अपना अगला बजट स्मार्टफोन Redmi 15C 5G इंडिया में लॉन्च करने के लिए तैयार है. यह फोन आज यानी 3 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है और ये बजट सेगमेंट में आएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 6,000mAh की बैटरी है. यह फोन Redmi 14C 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा. आइए, इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स जानते हैं.

मिलेंगे 3 कलर ऑप्शन 

स्मार्टफोन निर्माता ने आने वाले Redmi 15C 5G के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है और इसके कई मेंन स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे दी गयी है. बताया गया है कि यह फोन भारत में Dusk Purple, Moonlight Blue, और Midnight Black कलर ऑप्शन्स में Amazon पर उपलब्ध होगा. 

डिस्प्ले और प्रोसेसर 

फोन में 6.9-inch का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz Adaptive Sync स्क्रीन रिफ्रेश रेट होगा और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ ‘दिनभर की आंखों की सुरक्षा’ का दावा किया गया है. Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा. हालांकि, यह फोन पिछले साल वाले Android 15-based Xiaomi HyperOS 2 के साथ आएगा. इसके अलावा, इसमें AI बेस्ड टूल्स जैसे Circle to Search भी मिलेंगे.

कैमरा और बैटरी

इसमें 50MP का पावरफुल AI डुअल कैमरा है, जो आपके पलों को शानदार क्लैरिटी और रंगों के साथ कैद कर सकता है. फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी. साथ ही Xiaomi का कहना है कि बैटरी 1,000 चार्ज साइकल्स के बाद भी 80% क्षमता के साथ काम करेगी.

कितनी होगी कीमत?

हालांकि कंपनी ने अभी तक Redmi 15C 5G की कीमत आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है. असली कीमत फोन के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी.  लेकिन सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा. उम्मीद है कि इसकी कीमत लगभग 10,000 से 12,000 रुपये के बीच हो सकती है. इसमें सभी अच्छे फीचर्स होने की वजह से इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है.

Ravi Shastri Pk 5
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Oppo और OnePlus को टक्कर देने आ गया Vivo X300 Series, 200MP कैमरे के साथ मचाएगा तहलका

Previous article Khesari Lal Yadav Sad Song: ‘ना जियब तहरा बिना’ गाने में दिखी खेसारी लाल यादव की अधूरी मोहब्बत का दर्द, फैंस हुए इमोशनल
Next article Aaj Ka Rashifal Upay: आज 3 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel