[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Red Sea Cable Cuts Affect Internet: लाल सागर के अंदर टूटी फाइबर ऑप्टिक केबल, कई देशों में इंटरनेट पर छाया संकट का साया

Red Sea Cable Cuts Affect Internet: लाल सागर के अंदर टूटी फाइबर ऑप्टिक केबल, कई देशों में इंटरनेट पर छाया संकट का साया

0
Red Sea Cable Cuts Affect Internet: लाल सागर के अंदर टूटी फाइबर ऑप्टिक केबल, कई देशों में इंटरनेट पर छाया संकट का साया
लाल सागर केबल कटौती से इंटरनेट प्रभावित

Red Sea Cable Cuts Affect Internet: क्या आपके भी इंटरनेट की स्पीड अचानक से कम हो गई है? स्मार्टफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप में इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर आपको परेशानी हो रही है? तो फिर इसमें आपके नेटवर्क की कोई गलती नहीं है. क्योंकि, इस दिक्कत को सिर्फ आप ही नहीं बल्कि दुनिया में करोड़ों लोग झेल रहे हैं. जी हां, पूरी दुनिया में ही इंटरनेट स्लो हो गया है.

वहीं, स्लो इंटरनेट का बड़ा असर माइक्रोसॉफ्ट के Azure पर भी पड़ा है. दरअसल, लाल सागर के अंदर बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल्स क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जिस कारण इंटरनेट स्लो हो गया है. माइक्रोसॉफ्ट ने एक स्टेटस वेबसाइट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. जिसमें बताया गया है कि, लाल सागर के अंदर बिछी फाइबर ऑप्टिक केबलों के क्षतिग्रस्त होने के कारण दुनिया भर में इंटरनेट स्लो हो गई है. जिससे यूजर्स को स्लो इंटरनेट स्पीड का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, इन केबल्स की मरम्मत को लेकर मइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि इसमें वक्त लग सकता है.

Whatsapp Image 2025 09 07 At 13.37.54 A4471663
Red sea cable cuts affect internet: लाल सागर के अंदर टूटी फाइबर ऑप्टिक केबल, कई देशों में इंटरनेट पर छाया संकट का साया 3

यूरोप और एशिया के बीच भी इंटरनेट स्पीड हुआ स्लो

इंटरनेट एक्सेस पर नजर रखने वाले Netblocks ने इसे लेकर कहा कि, लाल सागर के अंदर केबल्स आउटेज ने कई देशों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को खराब कर दिया है. यूरोप और एशिया के बीच भी इंटरनेट स्पीड बहुत स्लो हो गई है. बता दें कि दुनियाभर में इंटरनेट की पहुंच के लिए लाल सागर में बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल्स बहुत ही जरूरी है. क्योंकि, एशिया और यूरोप के बीच इंटरनेट के लिए एक बड़ा हिस्सा इन्हीं केबल्स से कनेक्ट रहता है.

17% हिस्सा प्रभावित

एक रिपोर्ट के अनुसार, क्षतिग्रस्त हुई इन केबल्स में SEACOM/TGN-EA, AAE-1 और EIG जैसे में सिस्टम शामिल हैं. ऐसे में इस समय इन केबल्स के क्षतिग्रस्त होने के कारण दुनियाभर में इंटरनेट ट्रैफिक का 17% हिस्सा बाधित हो गया है.

क्या है वजह?

लाल सागर के अंदर केबल्स क्षतिग्रस्त कैसे हुए, इस बात की जानकारी अभी नहीं दी गई है. अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं. बता दें कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें जहाजों द्वारा गिराए गए एंकर के कारण हुई तोड़फोड़ को वजह माना गया था.

Chandra Grahan 2025: कब, कहां और कैसे देखें साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

Online Gaming: सरकार को नया कानून लाने की जरूरत क्यों पड़ी? पीएम मोदी ने बताया

AC, TV, डिशवॉशर, मॉनिटर और प्रोजेक्टर भी होंगे सस्ते, अब खरीदारी में होगी हजारों की बचत

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: इस दिन से शुरू होगा सेल का महाकुंभ, iPhone से लेकर सब कुछ मिलेगा सस्ता

Previous article जापान की सियासत में भूचाल! प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा देंगे इस्तीफा, एलडीपी में छिड़ा सत्ता संग्राम
Next article Health Tips: सुबह उठते ही गले में खराश होती है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel