[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme ने गेमर्स के लिए उतारा धांसू फोन, बजट में सुपर स्मूद डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी बनाएगी गेमिंग मजेदार

Realme ने गेमर्स के लिए उतारा धांसू फोन, बजट में सुपर स्मूद डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी बनाएगी गेमिंग मजेदार

0
Realme ने गेमर्स के लिए उतारा धांसू फोन, बजट में सुपर स्मूद डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी बनाएगी गेमिंग मजेदार
रियलमी P4x 5G लॉन्च

Realme P4x 5G Launched: चाइनीज टेक कंपनी Realme ने आज अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P4x 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का नया गेमिंग स्मार्टफोन है, जो Realme P4 सीरीज का हिस्सा है. Realme P4x 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है. इतना ही नहीं, इस मॉडल में फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है.

Realme P4x 5G की क्या है कीमत? | Realme P4x 5G Price

Realme वेबसाइट के अलावा Realme P4x 5G को कंपनी ने ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. Realme P4x 5G को तीन वेरिएंट्स 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शंस में पेश किया गया है. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है. मॉडल में तीन कलर Matte Silver, Lake Green और Elegant Pink में लॉन्च हुआ है.

मिल रहा लॉन्च ऑफर | Realme P4x 5G Launch Offer

Realme P4x 5G के लॉन्च होते ही कंपनी इस मॉडल पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. बेस मॉडल पर जहां लगभग 1,635 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, तो वहीं मिड और टॉप वेरिएंट पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट का फायदा ग्राहक ICICI, Axis, SBI, HDFC, Kotak और BOB बैंक कार्ड और इसके अलावा UPI के जरिए उठा सकते हैं. वहीं, मॉडल की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी.

Realme P4x 5G में क्या दिए गए हैं फीचर्स? | Realme P4x 5G Features

डिस्प्ले: Realme P4x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है.

कैमरा: मॉडल के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का AI कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर रन करेगा. इसके अलावा, इसमें 5300mm sq का वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है.

बैटरी: मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है.

अन्य फीचर्स: यह नया मॉडल MIL-STD 810H और IP64 रेटिंग से लैस है. यानी फोन के जमीन पर गिरने या इसके पानी में गिरने से भी डिस्प्ले को नुकसान नहीं पहुंचेगा.

Image 43
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Realme का दमदार 7,000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 1% बैटरी में भी 40 मिनट तक कर सकेंगे बात

यह भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: किसका जलवा ज्यादा? फ्लैगशिप बैटल में मिले चौंकाने वाले नतीजे

Previous article Bihar MLA Phone Allowance: बिहार में विधायकों की बल्ले-बल्ले! टेलीफोन के लिए हर माह मिलेंगे ₹8,300
Next article Six Pocket Syndrome: ज्यादा प्यार से सिक्स पॉकेट सिंड्रोम का शिकार होते बच्चे, जानिए क्या है यह बीमारी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel