[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme आज लॉन्च करेगा अपना धांसू फोन, सुपर स्मूद डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी बनाएगी गेमिंग को मजेदार

Realme आज लॉन्च करेगा अपना धांसू फोन, सुपर स्मूद डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी बनाएगी गेमिंग को मजेदार

0
Realme आज लॉन्च करेगा अपना धांसू फोन, सुपर स्मूद डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी बनाएगी गेमिंग को मजेदार
रियलमी P4x 5जी

Realme P4x 5G Launching Today: अगर आप गेमिंग का शौक रखते हैं और अपने लिए एक नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट में तो फिर तैयार हो जाइए. क्योंकि, आज चाइनीज टेक कंपनी Realme अपने P4 सीरीज में एक नया बजट मॉडल Realme P4x 5G लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल को कंपनी ने खास गेमिंग के लिए डिजाइन किया है. इस मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें MediaTek का दमदार प्रोसेसर भी दिया गया है.

कब लॉन्च होगा Realme P4x 5G?

Realme का ये नया दमदार मॉडल कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. आज दोपहर 12 बजे इस मॉडल की लॉन्चिंग होने वाली है. Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट पेज पर मॉडल के लिए “The Fastest” का टैग दिया गया है. मॉडल Matte Silver, Lake Green और Elegant Pink कलर में लॉन्च होने वाला है. वहीं, इस स्मार्टफोन के अलावा कंपनी एक स्मार्टवॉच Watch 5 भी लॉन्च करने वाली है.

क्या खास होने वाला है Realme P4x 5G में?

Realme P4x 5G में 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूद डिस्प्ले भी दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान बेहद फ्लूइड एक्सपीरियंस मिलेगा. गेमिंग की बात करें, तो यह फोन 90fps तक का गेमप्ले सपोर्ट करेगा. यानी स्मूदनेस और रिस्पॉन्स के मामले में यह गेमर्स के लिए एक धांसू ऑप्शन साबित होने वाला है.

इस नये मॉडल में कंपनी ने पावरफुल MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया है. इसे लेकर Realme ने दावा किया है, कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 7,80,000 से ज्यादा स्कोर किया है, जो इसकी परफॉर्मेंस का साफ सबूत है. वहीं, फोन 18GB तक डायनामिक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा.

P4x 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है. वहीं, ओवरहीटिंग से बचाने के लिए फोन में 5,300 sq mm वेपर चेंबर (VC) कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो CPU टेंपरेचर को 20 डिग्री सेल्सियस तक कम रखने का दावा करता है.

Thumb 004 7
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Realme का दमदार 7,000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 1% बैटरी में भी 40 मिनट तक कर सकेंगे बात

यह भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: किसका जलवा ज्यादा? फ्लैगशिप बैटल में मिले चौंकाने वाले नतीजे

Previous article Dhanu Varshik Rashifal 2026: धनु राशि वालों पर शनि और देव गुरु बृहस्पति रहेंगे मेहरबान, करियर में सफलता के प्रबल योग
Next article Dhurandhar First Review: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन-ड्रामा का पहला रिव्यू आउट, फिल्म क्रिटिक बोले- “आखिरी आधा घंटा आपको शॉक देगा”
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel