[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme P4X 5G की इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग और VC कूलिंग सिस्टम

Realme P4X 5G की इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग और VC कूलिंग सिस्टम

0
Realme P4X 5G की इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग और VC कूलिंग सिस्टम
Realme P4X 5G

Realme P4X 5G: Realme की P-सीरीज में जल्दी ही एक नया मेंबर जुड़ने वाला है और इस बार फोन पूरी तरह स्पीड के लिए बनाया गया लग रहा है. अगस्त में P4 5G सीरीज लॉन्च करने के बाद कंपनी अब अपना अगला मिड-रेंज फोन Realme P4X 5G पेश करने की तैयारी में है. Flipkart पर इसका टीजर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है, जिससे साफ है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं.

Flipkart पर लगा टैगलाइन ‘Built to be Fastest’ सीधे बता रहा है कि Realme गेमर्स और पावर यूजर्स को टारगेट कर रहा है, जिन्हें एक ऐसा फोन चाहिए जो उनकी स्पीड के साथ चल सके. शुरुआती जानकारी के हिसाब से लग रहा है कि Realme ने इस स्टाइलिश फोन में परफॉर्मेंस से जुड़े कई दमदार फीचर्स भरे हैं.

Realme P4X 5G: कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?

माइक्रोसाइट के मुताबिक Realme P4X 5G में GT Mode के साथ 90fps गेमिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे हाई फ्रेम रेट वाले गेम और भी स्मूद चलेंगे. फोन में पंच-होल डिस्प्ले और बेहद पतले बेजल दिए गए हैं, जो इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं

Realme का कहना है कि ये फोन एक साथ 90 ऐप्स तक बिना स्लो हुए रन कर सकता है, जो किसी भी मिड-रेंज फोन के लिए काफी दमदार बात है. हालांकि कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि P4X 5G में कौन सा प्रोसेसर लगाया गया है, लेकिन इतनी जबरदस्त मल्टीटास्किंग देखकर लगता है कि अंदर एक तगड़ा चिपसेट और अच्छी तरह ऑप्टिमाइज्ड मेमोरी मैनेजमेंट दिया गया होगा.

Flipkart की लिस्टिंग में फोन की चार्जिंग टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी दी गई है. Realme P4x 5G में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलेगी, साथ ही बायपास चार्जिंग भी होगी, जो लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाती है.

कंपनी का दावा है कि अपने प्राइस सेगमेंट में P4x 5G ऐसा इकलौता फोन है जिसमें वेपोर चैम्बर (VC) कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में मिलता है. इससे हैवी यूज के समय टेम्परेचर कंट्रोल में रहेगा. हालांकि, लॉन्च नजदीक आने पर बाकी स्पेसिफिकेशंस भी धीरे-धीरे सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: किसका जलवा ज्यादा? फ्लैगशिप बैटल में मिले चौंकाने वाले नतीजे

यह भी पढ़ें: पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Realme GT 8 Pro, मिलेगा 200MP टेलीफोटो लेंस और 7000mAh की बैटरी

Previous article Surya Namaskar: सुबह का सूर्य नमस्कार बदल सकता है जीवन, जानिए इसके धार्मिक लाभ
Next article PAK vs SL: नवाज और फरहान चमके, ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की श्रीलंका पर धमाकेदार जीत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel