[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 6300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme P4 Lite, देखें अन्य फीचर्स और कीमत

6300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme P4 Lite, देखें अन्य फीचर्स और कीमत

0
6300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme P4 Lite, देखें अन्य फीचर्स और कीमत
Realme P4 Lite

चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने अपने P4 सीरीज में नया फोन Realme P4 Lite भारत में लॉन्च कर दिया है. ये फोन इस महीने के अंत में सेल के लिए उपलब्ध होगा. लेकिन अभी आप इसे Flipkart पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आया है. इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी लगी है और 15W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. आइए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स और प्राइस.

Realme P4 Lite के फीचर्स

Realme P4 Lite एक डुअल सिम वाला फोन है जो Android 15 बेस्ड Realme UI पर चलता है. इसमें 6.74 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) स्क्रीन दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 563 निट्स की पिक ब्राइटनेस, और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है.

फोन के अंदर Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MP1 GPU दिया गया है. साथ में आपको 4GB RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है. फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से थोड़ा प्रोटेक्शन भी मिलता है.

कैमरे की बात करें तो पीछे 13MP का सिंगल कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए सामने 5MP का कैमरा आपको मिल जाता है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.

Realme P4 Lite में आपको 6,300mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 15W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 4G LTE, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई के साथ-साथ GPS, BeiDou, GLONASS और Galileo सिस्टम्स को भी सपोर्ट करता है.

Realme P4 Lite की कीमत 

इंडिया में इस फोन की बेस वैरिएंट (4GB RAM और 64GB स्टोरेज) की कीमत ₹9,999 है. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वैरिएंट की कीमत ₹11,999 रखी गई है. कंपनी कुछ ऑफर्स भी दे रही है. आप ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट या ₹1,000 का कूपन ले सकते हैं. फोन की सेल इंडिया में 24 फरवरी से शुरू हो रही है. आप इसे Flipkart या Realme की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a vs Pixel 10a: डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा में कितना फर्क? देखें फुल कंपैरिजन

Previous article पटना हॉस्टल कांड: धमकी भरे लेटर के बाद NEET छात्रा के घर पर लगे CCTV, जहानाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा
Next article Face Care Tips: क्या आप भी बार-बार छूते रहते हैं अपना चेहरा? स्किन को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel