[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, कंपनी ने शेयर किए जरूरी फीचर्स

Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, कंपनी ने शेयर किए जरूरी फीचर्स

0
Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, कंपनी ने शेयर किए जरूरी फीचर्स
Realme P4 Lite 5G (Photo: Realme)

चीनी टेक कंपनी Realme इस हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. यह फोन Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन होगा. कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कुछ जरूरी फीचर्स भी सामने रख दिए हैं. Realme P4 Lite 5G को भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा.

Realme P4 Lite 5G कब होगा लॉन्च?

Realme P4 Lite 5G भारत में 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है.

Realme P4 Lite 5G के कंफर्म फीचर्स

इसके अलावा फोन का डुअल-टोन रियर पैनल इसे और भी आकर्षक बनाता है. इसमें अलग शेड वाले रेक्टेंगुलर ब्लॉक्स नजर आते हैं. कंपनी इस खास डिजाइन को ColorPop डिजाइन कह रही है. वहीं, फोन की मोटाई सिर्फ 8.4mm बताई जा रही है.

यह फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर के साथ आएगा, जो 6nm प्रोसेस पर बना है. सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Mosaic Blue और Mosaic Green में लॉन्च किया जाएगा.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे डुअल Matrix AI कैमरा यूनिट देखने को मिलेगी, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा. बैक पैनल पर एक तीसरा कटआउट भी दिखाई देता है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि इसमें लाइट सेंसर दिया जा सकता है.

फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें Airflow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसका 5,300 sq mm का बड़ा हीट डिसिपेशन एरिया है. कंपनी के मुताबिक इससे लंबे समय तक गेमिंग या हेवी यूज के दौरान भी फोन कूल बना रहेगा.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 144Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा. साथ ही स्क्रीन 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी, जिससे धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: 7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

Previous article नए अवतार में आ रही Renault Duster, जानिए लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स
Next article क्या होती है स्क्रूटनी? बिहार बोर्ड रिजल्ट आने से पहले समझें पूरा प्रोसेस
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel