[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme ला रहा नया बजट मॉडल, मिलेगी दमदार बैटरी और स्लिम डिजाइन

Realme ला रहा नया बजट मॉडल, मिलेगी दमदार बैटरी और स्लिम डिजाइन

0
Realme ला रहा नया बजट मॉडल, मिलेगी दमदार बैटरी और स्लिम डिजाइन
रियलमी पी4 लाइट 5जी/ फोटो-रियलमी ऑफिशियल

चाइनीज टेक कंपनी Realme अपने P4 Series में एक नया मॉडल Realme P4 Lite 4G भारत में लॉन्च करने जा रही है. यह मॉडल इस सीरीज का किफायती मॉडल होगा, जिसमें 6300mAh की बैटरी मिलेगी. Realme P4 Lite 4G, पहले से मौजूद Realme P4 Power, Realme P4 Pro और Realme P4X के बाद आने वाला चौथा फोन होगा. नाम से ही साफ है कि यह 4G फोन है, यानी इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलेगा. कंपनी ने इस मॉडल को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

कब होगा लॉन्च?

रियलमी का ये नया मॉडल 20 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा. कंपनी इस मॉडल को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी. ऐसे में मॉडल की सेल भी फ्लिपकार्ट के जरिए ही होगी. कंपनी ने ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया है, जहां मॉडल से जुड़े कुछ डिटेल्स रिवील कर दिए गए हैं. इस मॉडल को कंपनी तीन कलर Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue ऑपशन्स में पेश करने वाली है.

6,300mAh की मिलेगी बड़ी बैटरी

लाइव माइक्रोसाइट पेज के अनुसार, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh बैटरी है. यह 15W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि अपने सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा. अगर यह 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है, तो इस रेंज में इतनी बड़ी बैटरी देने वाला यह अकेला फोन हो सकता है.

पतला और हल्का डिजाइन

Realme P4 Lite 4G को सिर्फ बैटरी पर ही नहीं, बल्कि डिजाइन पर भी फोकस करके बनाया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह फोन 7.49mm पतला होगा और हल्का भी रहेगा. बड़ी बैटरी के बावजूद स्लिम डिजाइन इसकी खासियत मानी जा रही है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा, जो एंट्री-लेवल फोन में इस्तेमाल होने वाला प्रोसेसर है. हालांकि, यह सेगमेंट का सबसे पावरफुल चिपसेट नहीं माना जाता, इसलिए असली परफॉर्मेंस लॉन्च के बाद ही साफ होगी.

AI फीचर्स और IP रेटिंग

Realme ने कन्फर्म किया है, कि इस फोन में IP54 रेटिंग मिलेगी. यानी यह हल्की धूल और पानी की छींटों से सेफ रहेगा. इसके अलावा, कुछ AI फीचर्स जैसे Circle to Search, AI फोटो एन्हांसमेंट और Noise Reduction Call 2.0 भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Pixel 10a से iPhone 17e तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये नए फोन

Previous article गाजा के लिए ट्रंप का ‘पीस प्लान’: बोर्ड ने जुटाए ₹42000 करोड़, 8000 सैनिक भेजेगा इंडोनेशिया
Next article सऊदी से 3.5 महीने बाद रांची पहुंचा विजय का पार्थिव शरीर, परिजनों का शव लेने से इनकार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel