[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 10001mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme Narzo Power, सस्ते में मिलेंगे दमदार फीचर्स

10001mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme Narzo Power, सस्ते में मिलेंगे दमदार फीचर्स

0
10001mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme Narzo Power, सस्ते में मिलेंगे दमदार फीचर्स
रियलमी नार्जो पावर/ फोटो- रियलमी ऑफिशियल

चाइनीज टेक कंपनी Realme ने हाल ही में भारत में 10,001mAh बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सुर्खियां बटोरी थीं. अब कंपनी उसी बड़ी बैटरी के साथ Narzo Series में नया मॉडल Realme Narzo Power लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस नए मॉडल को भी मिड-रेंज कैटेगरी में लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी जबरदस्त बैटरी होने वाली है.

कब होगा लॉन्च?

Realme Narzo Power 5G भारत में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है. कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉडल के लिए माइक्रोसाइट पेज लाइव कर दिया गया है. पेज पर कंपनी ने लॉन्च से पहले मॉडल के स्पेसिफिकेशन रिवील कर दिए हैं.

बैटरी ही असली हीरो

Realme Narzo Power में 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 38 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह कई दिनों तक चल सकता है, यानी 2-3 दिन से भी ज्यादा बैटरी बैकअप मिल सकता है.

फोन में बायपास चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे आप फोन को चार्ज पर लगाकर गेम खेल सकते हैं और ओवरहीटिंग की प्रॉब्लम भी कम होती है.

इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो 36 मिनट में 50% तक चार्ज करने का दावा करता है. साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप इसे पावर बैंक की तरह छोटे डिवाइस चार्ज करने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन के मामले में Narzo Power काफी हद तक Realme P4 Power जैसा दिखता है. यह Titan Silver और Titan Blue कलर ऑप्शन में आएगा.

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला HyperGlow डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है. इसमें HDR10+ और Netflix HDR का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो देखने का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा.

परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

Narzo Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ HyperVision+ AI चिप मिलेगी, जो बेहतर क्लैरिटी और स्मूद विजुअल्स देने में मदद करेगी. फोन में AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion और AI Always-On HDR जैसे फीचर्स शामिल होंगे. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड realme UI 7.0 के साथ आएगा. कंपनी तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

कैमरा और सॉफ्टवेयर

फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा दिया जाएगा. साथ ही AI Instant Clip, AI LightMe और AI StyleMe जैसे फीचर्स मिलेंगे.

क्या यह P4 Power का रीब्रांड है?

अब तक सामने आई जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि Narzo Power, Realme P4 Power का ही रीब्रांड वर्जन हो सकता है. डिजाइन और स्पेसिफिकेशन दोनों ही काफी हद तक एक जैसे हैं. फर्क सिर्फ इतना हो सकता है कि P4 Power Flipkart पर लॉन्च हुआ था, जबकि Narzo Power Amazon पर आएगा.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a का Pink वेरिएंट लॉन्च से पहले हुआ रिवील, डिजाइन और चिपसेट डिटेल्स आई सामने

Previous article इंडियन नेवी में शामिल हुआ ‘डॉल्फिन हंटर’ INS अंजदीप, अब इन दुश्मनों की खैर नहीं, क्या हैं खास फीचर्स?
Next article बिहार के एक फैसले ने बंगाल में छेड़ी बहस, मांसाहार पर तृणमूल ने फिर भाजपा को घेरा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel