[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गदर काटने आ रहा Realme Narzo का नया सीरीज, प्रीमियम iPhone 16 Pro Max जैसा कैमरा डिजाइन मचाएगा बवाल

गदर काटने आ रहा Realme Narzo का नया सीरीज, प्रीमियम iPhone 16 Pro Max जैसा कैमरा डिजाइन मचाएगा बवाल

0
गदर काटने आ रहा Realme Narzo का नया सीरीज, प्रीमियम iPhone 16 Pro Max जैसा कैमरा डिजाइन मचाएगा बवाल
रियलमी नार्जो 90 सीरीज

Realme Narzo 90 Series: चाइनीज टेक कंपनी Realme जल्द ही भारत में अपने Narzo सेगमेंट में एक नयी सीरीज Realme Narzo 90 Series लाने वाली है. इसके लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया है, जिसमें कॉमिक स्टाइल में कंपनी ने नयी सीरीज के बारे में जानकारी दी है. इस टीजर के अनुसार, Narzo 90 Series में दो मॉडल शामिल होंगे. बता दें, Realme Narzo 80 सीरीज को कंपनी ने इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था, जिसके बाद अब इस सीरीज के सक्सेसर के तौर पर Narzo 90 Series को कंपनी लेकर आ रही है.

Narzo 90 Series में होंगे 2 मॉडल्स

Amazon ने भारत में अपकमिंग Realme Narzo 90 5G सीरीज के लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है. Realme ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन अमेजन स्पेशल होंगे. यानी कि यह अपकमिंग सीरीज अमेजन के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होंगे. वहीं, माइक्रोसाइट में कॉमिक स्टाइल के टीजर में अलग-अलग कैमरा लेआउट वाले दो हैंडसेट दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ है कि सीरीज में दो मॉडल होंगे.

कैसा होने वाला है Narzo 90 Series?

Narzo 90 Series में शामिल दोनों ही मॉडल्स Realme के नये डिजाइन ट्रेंड को फॉलो करते हैं, जिनमें फ्लैट फ्रेम और गोल किनारे (rounded corners) दिए गए हैं. हालांकि, अभी तक इन फोन्स के पूरे स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन ब्रांड के माइक्रोसाइट कुछ अपग्रेड्स की ओर इशारा जरूर कर रहे हैं. जैसे कि टीजर में “Supercharged” और “Power Maxed” जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है. इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है, कि दोनों मॉडल्स में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग मिल सकती है. इसके अलावा “Snap Sharp” टैग से इनके कैमरा फीचर्स की ओर इशारा किया गया है, जबकि “Glow Maxed” से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले मिल सकती है.

दोनों ही मॉडल्स के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, लेकिन दोनों में कैमरा डिजाइन अलग-अलग है. दोनों में से एक मॉडल का कैमरा डिजाइन iPhone 16 Pro Max जैसा दिखता है और यह Realme Narzo 80 Pro 5G से भी मिलता-जुलता है, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मॉडल Realme Narzo 90 Pro 5G हो सकता है.

वहीं, दूसरा मॉडल में रेक्टेंगुलर शेप वाला कैमरा डिजाइन दिया गया है, जिसमें कैमरा लेंस वर्टिकल यानी ऊपर से नीचे की तरफ लगे हुए हैं. ऐसा ही डिजाइन पहले लॉन्च हुए Realme Narzo 80x 5G में भी देखने को मिला था. ऐसे में इस मॉडल को Narzo 80x 5G का अपग्रेड यानी Realme Narzo 90x 5G वर्जन माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ₹46,000 में मिलेगा 200MP कैमरा वाला Oppo Reno 15 Pro? भारत आ रहा गेमर्स और व्लॉगर्स का नया हथियार

यह भी पढ़ें: S25 Edge और iPhone Air को टक्कर देने आ रहा Motorola Edge 70, मिलेगी 5.99mm की अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन

Previous article Winter Special Velvet Kurti: सर्दियों में रहेगा फैशन बरकरार, देखें ट्रेंडी विंटर स्पेशल वेलवेट कुर्ती डिजाइन
Next article Bihar News: बिहार में बनेगा तिरुपति बालाजी जैसा भव्य मंदिर,सिर्फ ₹1 में मिला 10 एकड़ प्लॉट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel