[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹13499 में आया Realme का नया 5G फोन, जानिए इसके फीचर्स

₹13499 में आया Realme का नया 5G फोन, जानिए इसके फीचर्स

0
₹13499 में आया Realme का नया 5G फोन, जानिए इसके फीचर्स
रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी / फोटो- रियलमी

Realme ने भारत में अपनी नई Narzo 100 Series के तहत Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है. इस मॉडल में 7000mAh की बैटरी, MediaTek चिपसेट और डुअल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo 100 Lite 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत-

  • 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत- ₹13,499
  • 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत- ₹14,499
  • 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत- ₹16,499

कंपनी इस नए फोन पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहक ₹1500 तक का बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. यह स्मार्टफोन 21 अप्रैल से Amazon और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा. इसे Frost Silver और Thunder Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

7000mAh की दमदार पावर

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 70 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं.

क्या मिलेंगे फीचर्स?

डिस्प्ले: रियलमी के इस नए मॉडल में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. वहीं 180Hz टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन को और ज्यादा रेस्पॉन्सिव बनाता है. यह Smart Touch 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे इसे गीले हाथों से भी आसानी से चलाया जा सकता है.

कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है. यह नॉर्मल फोटोग्राफी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है.

परफॉर्मेंस: मॉडल में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट 5G सपोर्ट के साथ आता है और रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, ब्राउजिंग और हल्की गेमिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है. साथ ही फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 5300 mm2 का वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है.

सॉफ्टवेयर: यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा.

यह भी पढ़ें: कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, Flipkart पर जारी हुआ टीजर

Previous article छोटे शहर के हैं प्रफुल्ल और साकिब, पर सपने थे बड़े ; डेब्यू मैच में ही 4-4 विकेट लेने का किया कमाल
Next article पांच साल बाद झारखंड लौटे इंद्रजीत महतो, हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए पूर्व विधायक
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel