[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले

Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले

0
Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले
Realme Narzo 100 Lite 5G (Photo: Realme India)

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया अपडेट है. टेक कंपनी Realme ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने मंगलवार (7 अप्रैल) को इसकी लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है. ये फोन पिछले साल आए Narzo 80 Lite 5G का अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है. यानी इसमें आपको पहले से बेहतर फीचर्स मिलने वाले हैं. खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, वो भी 144Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट के साथ. हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना देगा.

कब लॉन्च होगा Realme Narzo 100 Lite 5G?

कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि Realme Narzo 100 Lite 5G 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. खास बात ये है कि लॉन्च के बाद आप इसे आसानी से Amazon, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. लुक की बात करें तो ये फोन दो स्टाइलिश कलर Frost Silver और Thunder Black ऑप्शंस में आएगा.

Realme Narzo 100 Lite 5G के कन्फर्म फीचर्स

डिस्प्ले 

इसमें 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी. वहीं 180Hz टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन को और ज्यादा रेस्पॉन्सिव बनाता है. इसमें मौजूद Smart Touch 2.0 टेक्नोलॉजी की मदद से आप इसे गीले हाथों से भी आसानी से चला सकते हैं.

परफॉरमेंस 

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. खास बात ये है कि फोन में 5,300 स्क्वायर mm का बड़ा vapour chamber भी मिलता है, जो हीट को कंट्रोल में रखता है. Realme के मुताबिक, ये फोन AnTuTu v11 पर 5,60,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल करता है, जो इसकी ताकत को साफ दिखाता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Realme UI 7.0 पर चलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा.

कैमरा और बैटरी

इसमें 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो आपकी फोटो को और भी बेहतर बनाने के लिए कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है. जैसे AI Eraser 2.0 से आप फोटो में अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं, AI Clear Face से चेहरे और भी शार्प और क्लियर दिखते हैं, और AI Smart Image Matting से इमेज एडिटिंग आसान हो जाती है.

इसमें आपको 7,000mAh की Titan बैटरी मिलेगी. खास बात ये है कि ये फोन सिर्फ खुद ही नहीं चलेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकेगा, क्योंकि इसमें रिवर्स चार्जिंग (reverse charging) का सपोर्ट भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होगा, जानें कब और कहां देखें लाइव इवेंट

Previous article मतुआ और अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर वोटर लिस्ट से हटाया, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
Next article Matka King Trailer: कॉटन मजदूर से देश के सबसे बड़े जुआ कारोबारी बने विजय वर्मा, ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel