[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹12000 सस्ता हुआ Realme GT 7T, जानिए कहां चल रही ये जबरदस्त डील

₹12000 सस्ता हुआ Realme GT 7T, जानिए कहां चल रही ये जबरदस्त डील

0
₹12000 सस्ता हुआ Realme GT 7T, जानिए कहां चल रही ये जबरदस्त डील
रियलमी जीटी 7टी / फोटो- रियलमी

मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ा प्राइस कट देखने को मिला है. रियलमी के गेमिंग स्मार्टफोन Realme GT 7T की कीमत फ्लिपकार्ट पर कम हो गई है. रियलमी के ऑफिशियल साइट पर जहां इस मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है, तो वहीं Flipkart पर यह मॉडल 27,999 रुपये में लिस्टेड है. यानी की सीधे 12,000 रुपये कम. ऐसे में इस कीमत पर यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन गया है, जो कम बजट में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Flipkart पर मिल रहा है डिस्काउंट

Realme GT 7T का बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये में मिल रहा है. यह सीधा प्राइस कट है, यानी इसमें किसी तरह का छुपा ऑफर शामिल नहीं है. इसके अलावा, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट भी पहले से कम कीमत में उपलब्ध हैं. कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है.

फ्लिपकार्ट पर रियलमी Gt 7T की कीमत
फ्लिपकार्ट पर रियलमी gt 7t की कीमत

दमदार परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है और 3.25GHz तक की स्पीड पर काम करता है. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को काफी स्मूद बनाती है. यह फोन 30,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में टॉप परफॉर्मेंस देने वाले फोन्स में शामिल है.

बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले

Realme GT 7T में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसके साथ 360Hz टच सैंपलिंग रेट और DCI-P3 कलर सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो देखना और गेम खेलना शानदार एक्सपीरियंस देता है.

बैटरी और चार्जिंग में जबरदस्त

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है. इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. भारी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोन में 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है. यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 के साथ आता है, जिसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है. इसके अलावा IP69 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है.

क्या यह फोन खरीदना चाहिए?

हालांकि Realme GT 7T को लॉन्च हुए लगभग एक साल हो चुका है, लेकिन इसके फीचर्स आज भी इस कीमत में काफी मजबूत हैं. अगर आप दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं, तो यह फोन एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी कैमरा या हल्का और कॉम्पैक्ट फोन है, तो आप दूसरे ऑप्शन भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नये लुक में आएगा iQOO Neo 10, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Previous article पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की
Next article SUPAUL जदिया बाजार में एनएच-327 चौड़ीकरण पर विरोध: दुकानदारों ने बाइपास निर्माण की उठाई मांग
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel