[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme GT 7 मॉडल इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाले फोन की इतनी हो सकती है कीमत

Realme GT 7 मॉडल इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाले फोन की इतनी हो सकती है कीमत

0
Realme GT 7 मॉडल इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाले फोन की इतनी हो सकती है कीमत
realme gt 7

अगर आप गेमिंग लवर हैं और Realme GT 7 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि, अगले हफ्ते चाइनीज टेक कंपनी Realme अपने GT 7 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. Realme कंपनी अगले हफ्ते के 27 मई को GT 7 सीरीज को भारत के साथ-साथ ग्लोबली लॉन्च करने वाली है. लॉन्च इवेंट फ्रांस के पेरिस में होने वाला है. इस इवेंट में Realme GT 7 सीरीज में दो मॉडल लॉन्च करेगी GT 7 और GT 7t.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं तीन-तीन गेमिंग फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर

Realme GT 7 में क्या होगा खास

Realme GT 7 सीरीज में गेमर्स को काफी पसंद आने वाले हैं. क्योंकि, कंपनी ने गेमर्स के लिए इसमें कई दमदार फीचर्स दिए हैं. GT 7 में गेमर्स आराम से 6 घंटे तक गेम खेल सकते हैं. इतना ही नहीं फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन में Graphene Cover IceSense Design दिया है. इस डिजाइन के साथ यह इंडस्ट्री में पहला स्मार्टफोन होने वाला है. GT 7 में हैवी प्रोसेसर होने के बाद इसका लुक Slim और स्टाइलिश होने वाला है. गेम के बीच MultiTasking के लिए इस मॉडल में स्पीड और स्मूद इंटरेक्शन मिलने वाला है. फिलहाल GT 7t के फीचर्स को लेकर अब तक कोई भी जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दिया जा रहा है.

Realme GT 7 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Realme GT 7 में गेमर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78-inch की OLED डिस्प्ले मिलेगी.

कैमरा: Realme GT 7 में डुअल रियर कैमरा जिसमें IMX 906 OIS का AI प्राइमरी और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया जाएगा.

प्रोसेसर: Realme GT 7में MultiTasking और गेम के लिए MediaTek Dimensity 9400e का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम कर सकता है.

बैटरी: Realme GT 7 में 120W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है.

रैम: Realme GT 7 में 12GB तक का RAM और 256GB तक का स्टोरेज मिल सकता है.

कीमत: कीमत को लेकर अब तक कंपनी ने कोई भी खुलासा नहीं किया है. लेकिन GT 6 की कीमत को देखते हुए GT 7 की कीमत 40 हजार या उससे ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Realme की ‘Swip Into Summer’ सेल हुई शुरू, 23 मई तक इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी ₹4,000 तक की छूट

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 सीरीज की लॉन्च से पहले Realme GT 6T 5G के भाव गिरे, मिलेगा 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा

Previous article मुख्यमंत्री सर्वाइकल कैंसर योजना के तहत छात्राओं को लगा टीका
Next article रेजिनगर पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel