[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme Buds T500 Pro लॉन्च: सस्ते में दमदार साउंड और लंबी बैटरी का कॉम्बो

Realme Buds T500 Pro लॉन्च: सस्ते में दमदार साउंड और लंबी बैटरी का कॉम्बो

0
Realme Buds T500 Pro लॉन्च: सस्ते में दमदार साउंड और लंबी बैटरी का कॉम्बो
रियलमी बड्स टी500 प्रो लॉन्च / फोटो- रियलमी

Realme ने आज इंडियन मार्केट में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro लॉन्च कर दिए हैं. ये ईयरफोन्स उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो कम कीमत में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं. कंपनी ने इसमें बड़े ड्राइवर्स, एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन और लंबी बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.

कीमत और उपलब्धता

Realme Buds T500 Pro की कीमत भारत में ₹2,799 रखी गई है.

ये बड्स तीन कलर Chocolate, Lemon Cola और Orange Mint ऑपशंस में लॉन्च हुए हैं.

ईयरबड्स की सेल 23 अप्रैल से शुरू होगी. इन्हें Amazon, Flipkart, Myntra और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

कंपनी इस नए बड्स पर 200 रुपये की छूट भी दे रही है, लेकिन ये ऑफर 23 से 26 अप्रैल तक ही वैलिड रहेगा.

डिजाइन और बिल्ड

Realme Buds T500 Pro को हल्का और इस्तेमाल में आसान रखने पर खास ध्यान दिया गया है. हर ईयरबड का वजन करीब 4.5 ग्राम है, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनने पर भी भारीपन महसूस नहीं होगा. इनका डिजाइन ऐसा है कि ये कानों में आराम से फिट हो जाएंगे और डेली यूज के लिए काफी कंफर्टेबल रहेंगे.

साथ ही, इसमें IP55 रेटिंग दी गई है, जो इन्हें धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है. यानी हल्की बारिश या वर्कआउट के दौरान पसीने से भी इन्हें कोई नुकसान नहीं होगा. इसके अलावा, इसका कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस आसानी से जेब या बैग में रखा जा सकता है और साथ में मिलने वाला लैनयार्ड इसे कैरी करना और भी आसान बना देता है.

दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Realme Buds T500 Pro में 12.4mm के बड़े ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो म्यूजिक सुनते समय बेहतर बेस और क्लियर साउंड देते हैं. इसके साथ Hi-Res Audio Wireless और LHDC 5.0 codec का सपोर्ट मिलता है, जिससे गाने ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी के साथ सुनाई देते हैं. आसान शब्दों में कहें, तो इसमें आपको नॉर्मल ईयरबड्स के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा.

इसके अलावा, इसमें टाइटेनियम-प्लेटेड डायफ्राम दिया गया है, जो साउंड को और ज्यादा बैलेंस्ड और वाइड बनाता है. यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से EQ मोड्स बदल सकते हैं और Realme Link ऐप के जरिए साउंड को कस्टमाइज भी कर सकते हैं.

साथ ही, इसमें MindFlow मोड मिलता है, जो रिलैक्सिंग साउंड प्ले करता है, जिससे आप म्यूजिक सुनते वक्त ज्यादा सुकून और फोकस महसूस कर सकते हैं.

50dB तक ANC और AI स्मार्ट ट्यूनिंग

  • इन ईयरबड्स में 50dB तक Active Noise Cancellation (ANC) मिलता है.
  • AI बेस्ड सिस्टम आपके कान और आसपास के माहौल के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है.
  • 6 माइक्रोफोन सेटअप से कॉल क्वालिटी बेहतर मिलेगी.
  • लाइव ट्रांसलेशन फीचर (two-way और face-to-face)

कनेक्टिविटी और गेमिंग एक्सपीरियंस

  • Bluetooth 6.1 सपोर्ट
  • एक साथ 3 डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा.
  • 45ms लो-लेटेंसी, जिससे गेमिंग और वीडियो में लैग नहीं होता.
  • Find My Earbuds फीचर भी मौजूद.

बैटरी और चार्जिंग

Realme Buds T500 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ मिलाकर ये ईयरबड्स कुल मिलाकर 56 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं, यानी बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती.

अगर आप ANC (नॉइज कैंसिलेशन) बंद रखते हैं, तो ये करीब 13.5 घंटे तक चल सकते हैं, वहीं ANC ऑन करने पर बैटरी करीब 8 घंटे तक रहती है.

अगर आप LHDC जैसे हाई-क्वालिटी ऑडियो मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी थोड़ी जल्दी खत्म हो सकती है. बिना ANC के लगभग 9 घंटे और ANC के साथ करीब 5.5 घंटे का बैकअप मिलता है.

चार्जिंग की बात करें, तो ईयरबड्स करीब 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं, जबकि केस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं, जो USB Type-C सपोर्ट के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: ASUS ने लॉन्च किये डुअल स्क्रीन सहित 4 लैपटॉप्स, जानें कीमत और खूबियां

Previous article जयराम रमेश ने पीएम मोदी और अमित शाह के इरादों को बताया खतरनाक, कहा-महिला आरक्षण के नाम पर धोखे की तैयारी
Next article Airtel का तगड़ा ऑफर, रोज 2.5GB डेटा + OTT और 84 दिन वैलिडिटी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel