[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme Buds T500 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, कलर्स से लेकर फीचर्स तक हुए रिवील

Realme Buds T500 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, कलर्स से लेकर फीचर्स तक हुए रिवील

0
Realme Buds T500 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, कलर्स से लेकर फीचर्स तक हुए रिवील
रियलमी बड्स T500 प्रो / फोटो- रियलमी

Realme ने अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इसके डिजाइन और कई अहम फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है. इस बार Realme ने डिजाइन में थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया है. इस बार ईयरबड्स का चार्जिंग केस भी ज्यादा राउंड और प्लेफुल डिजाइन के साथ आएगा, जो आमतौर पर मिलने वाले ब्लैक-व्हाइट डिजाइन से अलग है. कंपनी इस नए ऑडियो प्रोडक्ट को परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स पर फोकस के साथ पेश करने जा रही है.

कब होगा लॉन्च?

Realme के नए ईयरबड्स 16 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे. कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon पर ये सेल के लिए अवेलेबल होंगे. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव हो गई है. ये ईयरबड्स तीन यूनिक कलर Lemon Cola, Orange Mint और Chocolate ऑपशंस में आने वाले हैं.

पावरफुल साउंड और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स

Realme Buds T500 Pro में 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर बेस और वाइड साउंडस्टेज देने के लिए डिजाइन किए गए हैं. इसमें Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन और LHDC 5.0 कोडेक का सपोर्ट मिलता है, जिससे 24bit/96kHz तक हाई-क्वालिटी ऑडियो ट्रांसमिशन पॉसिबल है.

ईयरबड्स में टाइटेनियम-प्लेटेड डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साउंड क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है. इसके अलावा, इसमें Multiple EQ मोड्स और Realme Link ऐप के जरिए कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी मिलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.1 दिया गया है और यह एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है, जिससे आप आसानी से डिवाइस स्विच कर सकते हैं. साथ ही, 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान लैग को कम करता है.

मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Realme Buds T500 Pro में 50dB तक Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट मिलता है, जो 5000Hz बैंडविड्थ के साथ आता है. यह AI-बेस्ड एडाप्टिव सिस्टम के जरिए आपके आसपास के माहौल और फिट के हिसाब से नॉइज को ऑटोमैटिक कंट्रोल करता है.

कॉलिंग के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है. इसके साथ Live Translation (टू-वे और फेस-टू-फेस मोड), MindFlow मोड और Find My Earbuds जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही, आसान कैरी के लिए इसमें lanyard भी दिया गया है.

56 घंटे तक चलेगी बैटरी

बैटरी कि बात करें तो, कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 56 घंटे तक बैटरी लाइफ दे सकते हैं. ऐसे में यह-

  • बिना ANC (AAC) के यह करीब 13.5 घंटे तक चल सकता है,
  • ANC ऑन करने पर इसकी बैटरी लाइफ लगभग 8 घंटे रह जाती है.
  • LHDC कोडेक के साथ बिना ANC के करीब 9 घंटे
  • ANC ऑन के साथ लगभग 5.5 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है.

कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह डिवाइस करीब 14 दिन तक इस्तेमाल में आ सकता है. इसमें ईयरबड्स में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है. चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है, जिसमें ईयरबड्स लगभग 1 घंटे में और केस करीब 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले

Previous article तृणमूल उम्मीदवार लवली मैत्रा के हैशटैग में दिखा बांग्लादेश, बंगाल की राजनीति में छिड़ी नयी बहस
Next article PM किसान योजना में बदलाव, अब बिना ‘किसान आईडी कार्ड’ नहीं मिलेगी 23वीं किस्त
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel