[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme Buds Air8 Pro और Watch S5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें क्या मिलेगा खास

Realme Buds Air8 Pro और Watch S5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें क्या मिलेगा खास

0
Realme Buds Air8 Pro और Watch S5 की लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें क्या मिलेगा खास
रियलमी बड्स एयर8 प्रो / फोटो- रियलमी

Realme ने अपने दो नए AIoT प्रोडक्ट्स Realme Buds Air8 Pro और Realme Watch S5 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले जारी टीजर में नए ईयरबड्स और स्मार्टवॉच की कुछ खास खूबियों की झलक दिखाई गई है. Realme Buds Air8 Pro में बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने वाला है, जबकि Realme Watch S5 लंबी बैटरी लाइफ और कई स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आएगी.

Realme Buds Air8 Pro के फीचर्स

नई Realme Buds Air8 Pro में 55dB Ultra-Depth Active Noise Cancellation मिलेगा, जो आसपास के शोर को काफी हद तक कम करने में मदद करेगा. इसके साथ Adaptive ANC फीचर भी दिया जाएगा, जो आसपास के माहौल के हिसाब से खुद ही नॉइज कैंसिलेशन को एडजस्ट करेगा. बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें Dual DAC ड्राइवर सिस्टम मिलेगा, जिससे बैस और ऑडियो क्लैरिटी बेहतर होने की उम्मीद है. वहीं कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए AI Call Noise Cancellation फीचर भी दिया जाएगा.

टीजर इमेज में Buds Air8 Pro को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है. कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स ट्रैवल, ऑफिस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान डिस्ट्रैक्शन-फ्री ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

Realme Watch S5 में क्या मिलेगा खास?

Realme Watch S5 में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए जाएंगे. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 20 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है.

इसके अलावा इसमें फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलेंगे, जो यूजर्स की हेल्थ और डेली एक्टिविटी पर नजर रखेंगे. यह वॉच Realme के दूसरे डिवाइसेज और इकोसिस्टम के साथ भी बेहतर इंटीग्रेशन ऑफर करेगी.

डिजाइन की बात करें, तो Watch S5 में सर्कुलर डायल दिया जाएगा और इसे व्हाइट व ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टवॉच खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो एक्टिव लाइफस्टाइल पसंद करते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं.

फिलहाल कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले इनके बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Moto G37 Power और Moto G37 की भारत में एंट्री पक्की, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

Previous article गौरवडीह चौक पर दो बाइक की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल
Next article मकर साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई तक: इस हफ्ते रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel