[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology LumaColor IMAGE सिस्टम के साथ लॉन्च होगी Realme 16 Pro सीरीज, 200MP लेंस देख उड़ जाएंगे होश

LumaColor IMAGE सिस्टम के साथ लॉन्च होगी Realme 16 Pro सीरीज, 200MP लेंस देख उड़ जाएंगे होश

0
LumaColor IMAGE सिस्टम के साथ लॉन्च होगी Realme 16 Pro सीरीज, 200MP लेंस देख उड़ जाएंगे होश
Realme 16 Pro Series

Realme 16 Pro Series: लॉन्च डेट कन्फर्म होने के बाद अब रियलमी ने अपनी आने वाली Realme 16 Pro सीरीज से जुड़े कुछ अहम फीचर्स सामने लाने शुरू कर दिए हैं. आपको बता दें यह सीरीज 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगी, जिसमें सबसे दमदार मॉडल Realme 16 Pro+ होगा. कंपनी इस बार खास तौर पर कैमरा पर फोकस कर रही है.

Realme 16 Pro सीरीज में कैसा होगा कैमरा?

रियलमी के मुताबिक, realme 16 Pro सीरीज अपने प्राइस रेंज में ऐसी अकेली सीरीज होगी, जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 3.5× टेलीफोटो लेंस मिलेगा. फोन का प्राइमरी कैमरा Samsung HP5 सेंसर पर बेस्ड है, जिसका सेंसर साइज 1/1.56-इंच और अपर्चर f/1.8 है. इसके साथ S5KJN5 सेंसर वाला टेलिफोटो कैमरा भी दिया गया है, जिससे 120× तक जूम करके फोटो ली जा सकेगी. खास बात यह है कि इस सीरीज के दोनों मॉडल Pro और Pro Plus में 200MP कैमरा देखने को मिलेगा.

LumaColor IMAGE क्या है?

हार्डवेयर को सपोर्ट देने के लिए Realme एक नया इमेज प्रोसेसिंग सिस्टम लेकर आ रहा है, जिसका नाम LumaColor IMAGE है. इसे TÜV Rheinland के साथ मिलकर LumaColor IMAGE Lab में डेवलप किया गया है.

Realme के मुताबिक, यह सिस्टम स्किन टोन को ज्यादा नेचुरल और सही तरीके से दिखाने पर फोकस करता है. इसमें ऑप्टिकल फ्यूजन ब्लर और ProDepth एल्गोरिदम की मदद से पोर्ट्रेट फोटो में नेचुरल डेप्थ-ऑफ-फील्ड मिलता है. साथ ही, पोर्ट्रेट शॉट्स में लाइट और शैडो को भी बेहतर तरीके से रीक्रिएट किया जाता है.

इसके अलावा, AI Perfect Shot और AI Ultra Clarity जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो मूवमेंट ब्लर, आंख बंद होना या फोटो का सॉफ्ट दिखना जैसी आम दिक्कतों को ठीक करने में मदद करते हैं.

4K FullFocal HDR का मिलेगा सपोर्ट

वीडियो की बात करें तो Realme 16 Pro+ में 4K FullFocal HDR वीडियो रिकॉर्डिंग मिलने की उम्मीद है. फोन के रियर और फ्रंट, दोनों कैमरे 4K 60fps वीडियो को सपोर्ट करेंगे.

इसके साथ ही कुछ और काम के टूल्स भी मिलते हैं, जैसे mainTrack जो सब्जेक्ट को ट्रैक करता है, 4K Motion Photo जिससे वीडियो फ्रेम को लाइव फोटो में बदला जा सकता है, और Vibe Master Mode, जिसमें 21 कलर टोन और मैन्युअल कंट्रोल दिए गए हैं.

पोस्ट-प्रोसेसिंग के लिए AI Edit Genie मौजूद है, जिसमें AI LightMe, StyleMe और AI Instant Clip जैसे फीचर्स शामिल हैं, ताकि सोशल मीडिया के लिए जल्दी और आसान एडिटिंग की जा सके.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 सीरीज भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा नया कलर ऑप्शन और फ्रेश डिजाइन

Previous article बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा बयान- भाजपा को खत्म करके ही दम लूंगी
Next article US बनाएगा ‘ट्रंप-क्लास’ जंगी जहाज, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद की घोषणा, बताया; अब तक का सबसे बड़ा, क्या खास होगा इसमें?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel