[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

0
सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
रियलमी 16 5G लॉन्च / फोटो- रियलमी

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में दिया गया सेल्फी मिरर कैमरा है, जिससे यूजर्स मेन कैमरा से ही बेहतर क्वालिटी में सेल्फी ले सकते हैं. यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

कीमत और उपलब्धता

Realme 16 5G को ₹36,999 में लॉन्च किया है. इस कीमत पर 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा.

यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फिलहाल इसे Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि इसकी सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी.

डिस्प्ले और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 3000Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है. साथ ही इस पर कंपनी 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.

इसके अलावा, फोन में बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम दिया गया है और यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से सुरक्षित है.

कैमरा फीचर्स

Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है. खास बात इसका सेल्फी मिरर है, जो रियर कैमरा के पास दिया गया है. इसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से ही बढ़िया क्वालिटी वाली सेल्फी ले सकते हैं.

सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल तक टिकाऊ है और एक बार चार्ज में करीब 142 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है.

कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro, जानें फीचर्स

Previous article ओवैसी ने बीजेपी पर बोला हमला- UCC के नाम पर हिंदू कोड बिल थोपने का लगाया आरोप
Next article दुर्गम पहाड़ों पर भी दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर, वायुसेना को मिलेगा हाईटेक माउंटेन रडार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel