[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme ने मचाया तहलका! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

Realme ने मचाया तहलका! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

0
Realme ने मचाया तहलका! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत
Realme 14T

Realme 14T Launch: रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 14T लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की 14 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से Realme 14 Pro Lite, 14 Pro+ और 14x शामिल हैं. फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है और यह 8GB रैम के साथ आता है. फोन की सबसे खास बात इसका दमदार 6,000mAh बैटरी पैक है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह फोन अपनी श्रेणी में सबसे ब्राइट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है. आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में. 

Realme 14T के फीचर्स 

रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme 14T लॉन्च कर दिया है. यह फोन 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

यब भी पढ़े: अप्रैल महीने में इन स्मार्टफोन्स ने मारी बाज़ी, किफायती दाम में मिले लाखों वाले फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है.

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है.

Realme 14T की कीमत 

  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत: ₹17,999
  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत: ₹19,999
  • रियलमी 14T को ग्रीन, ब्लैक और पर्पल रंगों में लॉन्च किया गया है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Palamu News: पलामू पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को किया अरेस्ट, जमीन विवाद में की थी महिला की हत्या
Next article फिटकाॅप मुहिम : एसपी ने पुलिसकर्मियों व बच्चों को दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel