[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology एप्पल के लोगो में आधा कटा सेब ही क्यों होता है? सालों से iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह

एप्पल के लोगो में आधा कटा सेब ही क्यों होता है? सालों से iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह

0
एप्पल के लोगो में आधा कटा सेब ही क्यों होता है? सालों से iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह
Apple Logo Story

Apple Logo: आज के समय में iPhone का क्रेज लोगों के बीच कितना है यह बात किसी से छिपा नहीं है. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को पता है की iPhone किस कंपनी द्वारा बनाई गयी है. नाम अगर याद न भी आए तो ब्रांड का लोगो देख कर तो लोग पता लगा ही लेते हैं कि आखिर ये किस कंपनी का है. एप्पल का लोगो हमेशा से एक सेब ही रहा है जिसे हर लोग जानते हैं. लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि आखिर इसमें पूरा सेब क्यों नहीं है, काटा हुआ सेब ही क्यों दिखाया गया है? 

बहुत लोगों को लगता है कि इसका कनेक्शन आइजक न्यूटन और उनके सेब वाली कहानी से हो सकता है. कहा जाता है कि जब न्यूटन के सामने पेड़ से सेब गिरा तो उन्होंने गुरुत्वाकर्षण का राज खोज निकाला. बहुत कम लोगों को पता होगा कि 1976 में जब एप्पल कंपनी की शुरुआत हुई थी, तब उसका पहला लोगो न्यूटन के सेब के पेड़ के नीचे बैठने वाला ही था. इस लोगो को एप्पल के फाउंडर में से एक रोनाल्ड वेन ने तैयार किया था. बाद में इसे बदलकर आधा कटा हुआ सेब यानी आज वाला मशहूर लोगो बना दिया गया. क्या थी इसके पीछे की कहानी आइए जानते हैं.

किसने बनाया था आधा कटा हुआ सेब वाला लोगो?

असल में, एप्पल के फाउंडर्स स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने सोचा कि अपनी कंपनी को एक मॉडर्न और दमदार पहचान देने के लिए नया लोगो बनाना जरूरी है. इसके लिए जॉब्स ने ग्राफिक डिजाइनर रॉब जैनोफ को चुना. सिर्फ दो हफ्तों के अंदर लोगो तैयार हो गया और 1977 में जब एप्पल ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर Apple II लॉन्च किया, तो उसी पर ये नया लोगो (Apple Logo) पहली बार लोगों को नजर आया.

खाया हुआ सेब ही आखिर क्यों बनाया गया?

कोड्सजेस्चर नाम की एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में लोगो डिजाइनर रॉब जेनिफ ने बताया कि उन्होंने एप्पल का लोगो (Apple Logo) थोड़ा कटा हुआ इसलिए बनाया ताकि लोग कन्फ्यूज न हों. उनका कहना था कि वो ऐसा लोगो बनाना चाहते थे जिसे देखकर तुरंत पता चले कि ये सेब है. आगे बताते हुए उन्होंने कहा था कि अगर सेब को पूरा बना देते तो लोग इसे चेरी या टमाटर समझ सकते थे. इसलिए उन्होंने इसमें एक “बाइट” दिखाया, ताकि लगे जैसे किसी ने सेब से काटकर खाया हो. यही उनकी सोच थी कि लोग इसे देखकर आसानी से पहचान लें और थोड़ा कनेक्शन भी महसूस करें.

समय के साथ अपडेट होता रहा एप्पल लोगो 

एप्पल का लोगो (Apple Logo) समय-समय पर बदलता रहा है, बदलने से मतलब है उसमें मॉडिफाई होता रहा. अभी जो लोगो हम देखते हैं, वो ग्रे रंग का है जिसमें एक कटा हुआ सेब बना होता है. लेकिन इससे पहले ये लोगो कभी ब्लैक, कभी वाइट और कभी ब्लू कलर में भी इस्तेमाल किया गया था.

यह भी पढ़ें: 2007 से अब तक कितने iPhones बेच चुका है Apple? Tim Cook ने खुद बताया आंकड़ा, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ें: iPhone 1 से iPhone 17 तक: 17 साल में कितना बदला Apple का स्मार्टफोन?

Previous article CGBSE Supplementary Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे देखें? ये हैं Steps
Next article बिहार के लिए क्यों खास है एशिया कप 2025 का आयोजन? इस तरह से बड़ा फायदा होने की उम्मीद…
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel