[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बंद नंबर फिर कर सकेंगे एक्टिव, BSNL लाया ₹449 वाला खास प्लान, ऑफर इस दिन तक

बंद नंबर फिर कर सकेंगे एक्टिव, BSNL लाया ₹449 वाला खास प्लान, ऑफर इस दिन तक

0
बंद नंबर फिर कर सकेंगे एक्टिव, BSNL लाया ₹449 वाला खास प्लान, ऑफर इस दिन तक
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

अगर आपका मोबाइल नंबर समय पर रिचार्ज न करने की वजह से बंद हो गया है, तो यह खबर आपके काम की है. अक्सर ऐसा होता है कि नंबर लंबे समय तक एक्टिव न रहने पर टेलीकॉम कंपनी उसे किसी और को अलॉट कर देती है. ऐसे में बैंक, आधार या दूसरे जरूरी कामों में दिक्कत आ सकती है. लेकिन Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) अपने यूजर्स को एक खास प्लान ऑफर कर रही है, जिससे आप अपना डिएक्टिवेटेड नंबर दोबारा चालू कर सकते हैं.

कैसे होगा बंद BSNL नंबर एक्टिव?

BSNL ने एक खास प्लान पेश किया है, जिसके जरिए बंद नंबर को फिर से चालू किया जा सकता है. इसके लिए यूजर्स को 449 रुपये का रिचार्ज करना होगा. इस प्लान के साथ आपका नंबर फिर से एक्टिव हो जाएगा और आपको लंबी वैलिडिटी भी मिलेगी.

प्लान में मिलने वाले फायदे

इस स्पेशल प्लान में आपको करीब 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 100 SMS और पूरे 90 दिनों के लिए टोटल 5GB डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा. यानी कम कीमत में जरूरी कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिल जाएगी और आपका पुराना नंबर भी एक्टिव रहेगा.

रिचार्ज कैसे करें?

अगर आपका नंबर बंद हो चुका है, तो उसे एक्टिव करने के लिए पहले रिचार्ज करना जरूरी है. इसके लिए आप अपने नजदीकी BSNL स्टोर या रिटेलर के पास जा सकते हैं या फिर ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं. BSNL अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल रिचार्ज की सुविधा भी देता है. कुछ मामलों में आप चैटबॉट लिंक के जरिए भी आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं.

लिमिटेड टाइम ऑफर

कंपनी का यह ऑफर जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको 31 मार्च 2026 से पहले इस प्लान को रिचार्ज करना होगा.

यह भी पढ़ें: 365 दिनों तक 3GB डेटा रोजाना, देखें कितना फायदेमंद है BSNL का यह प्लान

Previous article आईपीएल ने प्लेयर्स को बनाया निडर, T20 WC में इंडिया की जीत पर रिकी पोंटिंग का बयान
Next article एपस्टीन विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट का एक्शन, हरदीप पुरी की बेटी पर आपत्तिजनक कंटेंट ब्लॉक करने का आदेश
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel